Wed. Sep 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें himalini-sahitya

कहती हमसे राखियाँ,तुच्छ है सभी स्वार्थ.बहनों की शुभकामना, तुमको करे सिद्धार्थ : सत्यवान सौरभ

 
रक्षा बंधन प्रेम का,
हृदय का त्योहार !
●●●●●
इसमें बसती द्रौपदी,
है कान्हा का प्यार !!
●●●●●
कहती हमसे राखियाँ,
तुच्छ है सभी स्वार्थ !
बहनों की शुभकामना,
तुमको करे सिद्धार्थ !!
●●●●●
भाई-बहना नेह के,
रिश्तों के आधार !
इस धागे के सामने,
हीरे हैं बेकार !!
●●●●●
बहना मूरत प्यार की,
मांगे ये वरदान !
भाई को यश-बल मिले,
लोग करे गुणगान !!
●●●●●
चिठ्ठी लाई गाँव से,
जब राखी उपहार !
आँसूं छलके आँख से,
देख बहन का प्यार !!
●●●●●
सब बहनों पर हम करें,
मन से सच्चा गर्व !
होता तब ही मानिये,
रक्षा बंधन पर्व !!
●●●●●
–डॉo सत्यवान सौरभ

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com