सभापति पद के लिए दावेदार निधि ने खोल लिया बानेश्वर में सम्पर्क कार्यालय
काठमांडू, २७ अगस्त । नेपाली कांग्रेस के उप–सभापति विमलेन्द्र निधि ने पार्टी की १४वें महाधिवेशन को लक्षित करते हुए काठमांडू स्थित नयां बानेश्वर में अपना सम्पर्क कार्यालय खोल लिया है । बानेश्वर स्थित बानेश्वर बैंक्वेट में शुक्रबार उन्होंने अपना सम्पर्क कार्यालय का उद्घाटन किया है । कार्यक्रम में उनके समर्थक कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति रही थी ।
स्मरणीय है, कांग्रेस उपभासपति निधि आगामी पार्टी महाधिवेशन में पार्टी सभापति पद के लिए दाबेदारी प्रस्तुत कर रहे हैं । सभापति शेरबहादुर देउवा पक्षधर माने जानेवाले निधि संस्थापन पक्ष स निर्विकल्प उम्मेदवार बनना चाहते हैं, लेकिन सभापति देउवा ही उनके प्रति सकारात्मक नहीं हैं, देउवा खूद सभापति के दाबेदार होने के कारण निधि को देउवा की ओर से समर्थन प्राप्त नहीं हो रहा है । तब भी निधि ने कहा है कि कि आगामी महाधिवेशन में उनकी ओर से पार्टी सभापति पद में उम्मेदवारी दी जाएगी ।

