Sat. Nov 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बांग्लादेश में 2 नावों की टक्कर में 22 लोगों की मौत

 

बांग्लादेश में 2 नावों की टक्कर से भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक यात्री नौका और एक मालवाहक नौका के बीच टक्कर में यात्री नौका के डूब जाने से कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई। नौका पर 100 से अधिक लोग सवार थे। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि मालवाहक नौका के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। राजधानी ढाका से 82 किलोमीटर दूर ब्रह्मनबारी जिले में एक बड़े जलाशय में नौका शुक्रवार की शाम को डूब गई। जिले के अग्निशमन सेवा एवं सिविल डिफेंस के अधिकारी एमोन सरकार ने कहा कि करीब 24 घंटे की तलाशी अभियान के बाद किसी भी यात्री के लापता होने की संभावना नहीं है। स्थानीय अधिकारियों के हवाले से शुरुआती रिपोर्ट में बताया गया कि करीब 50 यात्री लापता हैं।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह का दो दिवसीय भारत भ्रमण , कई अहम मुद्दों पर होगी बातचीत

सरकार ने फोन पर बातचीत में बताया, ”हो सकता है कि कई लोग तैरकर सुरक्षित निकल गए होंगे। यात्रियों की कोई सूची नहीं थी। आज कोई भी व्यक्ति लापता लोगों के बारे में हमसे पूछने नहीं आया।’ बांग्लादेश में 230 नदियां हैं और इन नदियों से यात्रियों तथा सामान का परिवहन बड़े पैमाने पर किया जाता है। सरकार ने कहा कि नौका आधी डूबी हुई है और रविवार को इसे तट पर लाया जा सकता है।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक: 19 नवंबर 2026 गुरुवार शुभसंवत् 2083

इससे पहले इस हादसे को लेकर शुक्रवार को जो खबर आई थी उसमें कहा गया था कि बांग्लादेश के मध्य ब्राह्मणबाडिया में तीताश नदी में इंजन से चलने वाली एक यात्री नाव के डूब जाने से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई जबकि दर्जनों लोगों के लापता होने की आशंका उस वक्त जताई गई थी। हालांकि, अब मृतकों की संख्या 22 हो गई है।

कई मीडिया रिपोर्ट्स में इस घटना को लेकर यह भी कहा गया कि नाव स्थानीय मार्ग पर 100 से अधिक यात्रियों को ले जा रही थी। इसी दौरान इसकी टक्कर रेत से लदी नाव से हो गई और साथ ही पीछे से एक अन्य मालवाहक नाव भी इससे टकरा गई।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com