Mon. Jul 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 31 अगस्त: जानिए मेष से मीन तक किन राशि वालों को होगा फायदा-नुकसान

 

राशिफल-
मेष-आर्थिक क्षति के शिकार हो सकते हैं। नुकसान की आशंका है। आर्थिक रूप से किसी भी तरह का रिस्‍क न लें। थोड़ा बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य भी प्रभावित हो सकता है। आंख, चेहरे या मुख के अंदर परेशानी हो सकती है। प्रेम और व्‍यापार आपका ठीक रहेगा। काली वस्‍तु का दान करें।

वृषभ-नकारात्‍मकता से बचें। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम की स्थिति ठीक है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी सही चल रहे हैं। भगवान शिव की अराधना करते रहें।

मिथुन-अनायास फालतू के खर्चे परेशान करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब ठीक चल रहे हैं। मां काली की अराधना करते रहें।

कर्क-स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। अपने आय के मार्ग पर भी ध्‍यान दें। समाचार जो मिल रहा है, उसकी भ्रामकता पर भी ध्‍यान दें। व्‍यापार मध्‍यम है। प्रेम की स्थिति ठीक है। काली वस्‍तु का दान करें। बजरंग बली की अराधना करें।

यह भी पढें   समय पर खाद न दे पाने वाले कृषि मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए : प्रभु साह

सिंह-स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और व्‍यापार पर ध्‍यान देने की जरूरत है। संतान पक्ष से भी थोड़ी अनबन या उनकी तबीयत खराब हो सकती है। मन परेशान हो सकता है। पीली वस्‍तु पास रखें। काली वस्‍तु का दान करें।

कन्‍या-अपने मान-प्रतिष्‍ठा पर ध्‍यान दें। पूजा-पाठ में अति से बचें। मध्‍यम में रहिए। यदि नहीं करते हैं तो करें। बहुत ज्‍यादा करते हैं तो कम करिए। त्रुटि न हो इसका ध्‍यान रखें।स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से रिस्‍क न लें। काली वस्‍तु का दान करें।

यह भी पढें   बीपी स्मृति दिवस में ‘बीपी विचार गोष्ठी एवं काव्य उत्सव’ का आयोजन

तुला-अभी जोखिम टला नहीं, एक दिन और। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। तू-तू, मैं-मैं से बचें। प्रेम और व्‍यापार मध्‍यम रहेगा। मां काली की अराधना करते रहें। काली वस्‍तु का दान करें।

वृश्चिक-व्‍यापारिक दृष्टिकोण से अभी रिस्‍क लेने लायक नहीं है। अपने और जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम की चंचलता नुकसान पहुंचा सकती है, ध्‍यान दें। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार मध्‍यम, काली वस्‍तु का दान करें।

धनु-बुजुर्गों के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। पैरों में चोट लग सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और व्‍यापार की स्थिति ठीक है। काली वस्‍तु का दान करें।

मकर-बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। मानसिक स्थिति थोड़ी परेशानी में रहेगी। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापार ठीक रहेगा। भगवान शिव की अराधना करते रहें।

यह भी पढें   देश के हिमालयी और पहाड़ी क्षेत्रों में सामान्यतः बादल,कुछ स्थानों पर मध्यम वर्षा होने की संभावना

कुंभ-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी से बचें। यदि करेंगे तो उसमें व्‍यवधान या तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। पारिवारिक कलह से बचें। सीने में विकार की आशंका है। मां का स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित हो सकता है। व्‍यापार करीब-करीब ठीक रहेगा। प्रेम भी ठीक रहेगा। भगवान शिव की अराधना करते रहें।

मीन-अपनी और अपनों की सेहत पर ध्‍यान दें। प्रेम अभी अच्‍छी स्थिति में नहीं चल रहा है। नकारात्‍मक सोच से प्रेम परेशान होगा। व्‍यापार ठीक है। काली वस्‍तु का दान करना आपके लिए अच्‍छा है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed