Sun. Nov 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान में उपद्रवी भीड़ ने एक हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की और भगवान कृष्ण की मूर्ति तोड़ी

 

hindu temple vandalised in pakistans sindh province  on the occassion of janmashtami

पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय सोमवार को जब भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव पूरे हषोर्ल्लास के साथ मना रहा था, तभी सिंध प्रांत के संघार जिले में उपद्रवी भीड़ ने एक हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की और भगवान कृष्ण की मूर्ति तोड़ दी। पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के सदस्य लाल मल्ही ने ट्वीट कर मंदिर को अपवित्र किये जाने और मूर्ति को तोड़े जाने की कड़ी निंदा की।

उन्होंने मानवाधिकार मंत्री शिरीन मजारी को टैग करते हुए ट्वीट किया, ‘खिप्रो-सिंध में मंदिर को अपवित्र किये जाने और भगवान कृष्ण की मूर्ति को तोड़े जाने की कड़ी निंदा करता हूं। कानून लागू करने वालों को मंदिरों और देवी-देवताओं पर बार-बार होने वाले हमलों को रोकने के लिए तेजी से कार्रवाई करनी चाहिए।’

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और केंद्रीय सदस्यों ने ली शपथ

पाकिस्तानी एक्टिविस्ट राहत ऑस्टिन ने ट्वीट किया, ‘जब लोग कृष्ण जन्माष्टमी मना रहे थे तभी हिंदू देवी-देवताओं के अपमान के मकसद से खिप्रो संघर में एक हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की गई। पाकिस्तान में इस्लाम के खिलाफ ईशनिंद के फर्जी आरोप में भी मॉब लिंचिंग या मौत की सजा हो जाती है लेकिन गैर-मुस्लिमों देवी-देवताओं के खिलाफ अपराध की कोई सजा नहीं।’

सोशल मीडिया पर तस्वीरों में भगवान कृष्ण की मूर्ति को कई टुकड़ों में टूटा हुआ दिखाया गया है। गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में, पंजाब प्रांत में रहीमयार खान जिले के भोंग शहर में एक हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ करने के आरोप में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था। चार अगस्त को एक उन्मादी भीड़ ने शहर में एक गणेश मंदिर में तोड़फोड़ की और देवताओं की मूर्तियों को तोड़ दिया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com