Mon. Aug 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संसद सदस्यों को स्वकीय सचिव नियुक्त करने की अनुमति

 

काठमांडू, आषाढ़ ३२ – मत्रिपरिषद ने संसद सदस्यों को स्वकीय सचिव नियुक्त करने की अनुमति दी है । अब संसद सदस्य स्वकीय सचिव रख सकते हैं । मंत्रिपरिषद की बैठक से यह निर्णय लिया गया है, इसकी जानकारी कानून न्याय तथा संसदीय मामिला मंत्री सोबिता गौतम ने दी । मंत्रीपरिषद ने संघीय संसद के पदाधिकारियों तथा सदस्यों के पारिश्रमिक और सुविधाओं से संबंधित ऐन २०७३ की अनुसूची में परिमार्जन कर स्वकीय सचिव रखने व्यवस्था को लागू किया है ।
गौतम ने कहा है कि ‘सांसदों को यह सुविधा पहले भी मिल रही थीं, उसी को फिर से कायम करने का निर्णय लिया गया है ।,’ गौतम ने कहा कि ‘अब वे स्वकीय सचिव नियुक्त कर सकते हैं ।’ सुशीला कार्की नेतृत्व की अन्तरिम सरकार ने स्वकीय सचिव रखने की सुवधा को हटा दिया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com