Wed. Sep 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काबुल में शरिया कानून लागू, काबुल के मेयर हमदुल्ला नोमानी ने की घोषणा

 

काबुल, एएनआइ।

अफगानिस्तान पर कब्जा करने वाले तालिबान की तरफ से नियुक्त काबुल के मेयर हमदुल्ला नोमानी ने सोमवार से राजधानी में शरिया कानून लागू कर दिया है। दुनिया के सामने अपनी उदार छवि पेश करने वाले तालिबान की तरफ से यह कदम अमेरिकी सेना के वापस लौटते ही उठाया गया है।

नोमानी ने कहा- भ्रष्टाचार करने वालों के साथ शरिया कानून से निपटा जाएगा

पाजवोक अफगान न्यूज के साथ विशेष बातचीत में नोमानी ने कहा कि संविदा कंपनियों को उनके बकाये का भुगतान किया जाएगा, सड़क किनारे दुकान लगाकर सामान बेचने वालों को स्थानांतरित किया जाएगा और भ्रष्टाचार करने वालों के साथ शरिया कानून के हिसाब से निपटा जाएगा।

यह भी पढें   नेपाल का प्रलय ः चित्कारता हिमालय और भारत–चीन का साझा दायित्व : संतोष मेहता

काबुल नगर पालिका में भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं। दो हफ्ते पहले ही पाजवोक अफगान न्यूज ने एक खबर प्रकाशित की थी, जिसमें कहा गया था कि नगर पालिका के कर्मचारी और पुलिसकर्मी प्रतिदिन सड़क किनारे दुकान लगाने वालों से दो करोड़ अफगानी की अवैध वसूली करते हैं।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com