Wed. Jul 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सभामुख द्वारा आज सर्वदलीय बैठक आह्वान

 
अग्निप्रसाद सापकोटा/फाईल तस्वीर

काठमांडू, १३ सितम्बर । सभामुख अग्निप्रसाद सापकोटा ने आज संसद् में प्रतिनिधित्व करनेवाले राजनीतिक दलों के साथ सर्वदलीय बैठक आह््वान किया है । बैठक अपरान्ह २ बजे के लिए तय है । सभामुख के प्रेस सल्लाहकार श्रीधर न्यौपाने के अनुसार बैठक संसद भवन स्थित ल्होत्स हल में होने जा रहा है ।
बैठक में सहभागी होने के लिए प्रधानमन्त्री एवं कांग्रेस संसदीय दल के नेता शेरबहादुर देउवा, विपक्षी दल के नेता केपी शर्मा ओली, माओवादी केन्द्र संसदीय दल के नेता पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’, नेकपा एकीकृत समाजवादी के संसदीय दल के नेता माधवकुमार नेपाल, जसपा संसदीय दल के नेता उपेन्द्र यादव और लोसपा के नेता महन्थ ठाकुर को बुलया गया है । संसद् सविचाल स्रोत के अनुसार राष्ट्रिय जनमोर्चा की दुर्गा पौडेल, नेमकिपा के प्रेम सुवाल और राप्रपा के राजेन्द्र लिंदेन को भी बैठक में सहभागी होने के लिए बुलाया गया है ।
स्मरणीय है, सभामुख की कार्यशैली को लेकर प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेकपा एमाले द्वारा संसद् अवरुद्ध हो रहा है । आरोप है कि सभामुख ने एमाले पार्टी विभाजन के लिए भूमिका निर्वाह किया है । यही आरोप के साथ संसद् बैठक अवरुद्ध होने के कारण सभामुख सापकोटा ने विचार–विमर्श के लिए सर्वदलीय बैठक आह्वान किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *