वीरगंज, १३ सितम्बर । पर्सा जिला पटेर्वासुगौली गांवपालिका फरहदवा स्थित बन में पुलिस ने हवाई फायर की है । पुलिस का कहना है कि बन–तस्कर को नियन्त्रण में लेते वक्त हवाई फायर की गई है ।
पर्सा पुलिस का कहना है कि चार मोटरसाकिल में सवार ८ तस्कारों की समूह ने काठ की गोलिया मोटरसाकिल में रख कर ले जे रहे थे । उन लोगों को नियन्त्रण में लेते वक्त पुलिस के ऊपर ही आक्रमण शुरु हो जाने के कारण हवाई फायर की गई है । जिला पुलिस कार्यालय पर्सा के प्रवक्ता पुलिस नायब उपरीषक ओमप्रकाश खनाल के अनुसार घटना आज सोमबार सुबह ४ बजे की है ।
लेकिन पुलिस तस्कर समूह को नियन्त्रण में लेने मै असफल हो गई । पुलिस का कहना है कि हवाई फायर करते वक्त ही वे लोग भाग गए हैं । तब भी पुलिस ने बीआर२२एफ ४१०८ और ना४०प ९३९६ नम्बर की दो मोटरसाइकल और दो थान काठ की गोलिया बरामद की है । पुलिस का कहना है कि उन लोगों की खोजी कार्य हो रही है ।

