हत्या आरोप में दो अभियुक्त गिरफ्तार
गुल्मी, १३ सितम्बर । गुल्मी जिला चन्द्रकोट गांवपालिका–४ बतासे निवासी ४८ वर्षीय शिवबहादुर पुलामी की हत्या आरोप में नेपाल पुलिस ने दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने चन्द्रकोट गाउँपालिका–७ निवासी २७ वर्षीय हिमबहादुर पुलामी और सत्यवती गाउँपालिका–३ निवासी २१ वर्षीय हिमाल रहादी को गिरफ्तार किया है ।
पुलिस ने कहा है कि मादक पदार्थ सेवन और आपसी विवाद के दौरान हिमबहादुर और हिमाल ने शिवबहादुर के ऊपर मारपिट की किए थे । घटना शुक्रबार की है । मारपिट से गम्भीर घायल शिवबहादुर को स्थानीयबासियों ने सुबसारथी स्थित क्लिनिक प्रा.लि. पहुँचाया था । लेकिन उपचार के दौरान उन लोगों की मृत्यु हुई है । पुलिस ने कहा है कि घटना संबंधी अनुसंधान जारी है ।

