Fri. Jun 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय प्रधानमन्त्री मोदी से नेपाली नेता को बहुत कुछ सिखना बांकी हैः भट्टराई

 
योगेश भट्टराई/फाईल तस्वीर

काठमांडू, १७ सितम्बर । नेकपा एमाले के सचिव योगेश भट्टराई ने कहा है कि नेपाली नेताओं को भारतीय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी से बहुत कुछ सिखना बांकी है । उनका कहना है कि नेपाली राजनीतिक दल के अधिकांश नेता पार्टी अध्यक्ष बनने की लालच के कारण बारबार पार्टी विभाजन करते हैं, लेकिन भारतीय प्रधानमन्त्री मोदी में आज तक ऐसी लालच नहीं है । शुक्रबार प्रेस चौतारी कास्की द्वारा पोखरा में आयोजित पत्रकार सम्मेलन को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा दावा किया ।
पत्रकारों से नेता भट्टराई ने कहा– ‘हमारे नेताओं में पार्टी अध्यक्ष बनने की ऐसी लालच है, जो खूद को जीवनभर अध्यक्ष बनाना चाहते है, हमारे यहां दूसरे को पार्टी अध्यक्ष अस्वीकार करने की परिपाटी है । ऐसे नेताओं को भारतीय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी से सिखना चाहिए, उनमें आज तक पार्टी अध्यक्ष बनने की लालच नहीं है ।’ नेता भट्टराई ने कहा कि जब पार्टी में ७० साल की उम्र हद लागू होगी, तब एमाले में नयी पीढ़ी के नेताओं को पार्टी में स्थान मिलेगी है ।
इसीतरह नेता भट्टराई ने यह भी दावा किया कि नेकपा एकीकृत समाजवादी पार्टी गठन करनेवाले माधवकुमार नेपाल पुनः एमाले में वापस होनेवाले हैं । उनका मानना है कि ‘होम–सिक’ होकर नेता नेपाल एमाले में वापस होने की संभावना है । उन्होंने कहा– ‘जिसतरह विदेश जानेवालों को होम–सिक होती और वे लोग घर वापस होते हैं, उसीतरह माधव कमरेड को भी होम–सिक होनेवाली है, उसके बाद फिर वह अपने ही घर एमाले में वापस होंगे ।’
नेता भट्टराई को यह भी मानना है कि वर्तमान सरकार पूर्ण असफल हो चुकी है । उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के प्रति अन्तर्राष्ट्रिय विश्वसनियता भी नहीं है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *