Thu. Jun 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

१४ महिनों के बाद संघीय संसद में नयां विधेयक

 

काठमांडू, १७ सितम्बर । १४ महीनों के बाद संघीय संसद् में नयां विधेयक प्रस्तुत हुआ है । राष्ट्रीयसभा विधेयक शाखा के अनुसार कानून, न्याय तथा संसदीय मामिला मन्त्रालय की ओर से ‘यौन हिंसा के विरुद्ध बनी कुछ ऐन संशोधन ‘विधेयक’ र ‘फौजदारी कसुर तथा फौजदारी कार्यविधि सम्बन्धी कुछ ऐन संशोधन ‘विधेयक’ पंजीकरण के लिए आया है ।
इससे पहले यह दोनों विधेयक अध्यादेश मार्फत आया था । लेकिन संसद् में पेश होने के ६० दिनों के बाद प्रतिस्थापन विधेयक आना चाहिए था, लेकिन ऐसा ना होने कारण अध्यादेश निष्क्रिय बन गया । अध्यादेश निष्क्रिय होते ही सरकार ने विधेयक लाया है । राष्ट्रिय सभा में ही कृषि तथा पशुपन्छी विकास मन्त्रालय की ओर से खाद्य स्वच्छता तथा गुणस्तर विधेयक भी दर्ता हुआ है । इसीतरह प्रतिनिधिसभा में पोखरा स्वास्थ्य विज्ञान प्रतिष्ठान ऐन, २०७२ को संशोधन के लिए निर्मित विधेयक भी दर्ता है ।
प्राप्त सूचना अनुसार राष्ट्रियसभा में आज के दिन १७ र प्रतिनिधिसभा में ३२ विधेयक विचाराधीन अवस्था में है । कानून, न्याय तथा संसदीय मामिला मन्त्रालय के अनुसार अन्य विधेयक लाने की तैयारी भी सरकार ने की है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *