Thu. May 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के फ्रीडम यादव और परविंदर ने कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता

 

अमेठी : उत्तर प्रदेश के अमेठी में अंडर 23 नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप का आयोजन हो रहा है. इस नेशनल चैंपियनशिप में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) जालंधर की फ्रीडम यादव ने शुक्रवार को 62 किलोग्राम महिला फ्री स्टाइल मे शानदार प्रदर्शन करते हुये सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इसी विश्वविद्यालय के परविंदर ने हरियाणा राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए 65 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। दोनों पहलवानों की इस सफलता पर लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के चांसलर श्री अशोक मित्तल, प्रो-चांसलर श्रीमती मित्तल, एलपीयू के एचओडी सौरभ लखनपाल, खेल निदेशक राजकुमार शर्मा, डॉ. कोल सर, एलपीयू के कुश्ती कोच विजय कुमार, अर्जुन अवार्डी कृपाशंकर पटेल ने दोनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इसके अलावा अगले दो दिवसीय चैंपियनशिप में एलपीयू के 8 पहलवान मेदान में होंगे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *