Tue. Sep 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ओली के अहंकार से देश और पार्टी संकट में पड़ा, अब जनता ही उन्हें सजा देगीः नेपाल

 
माधवकुमार नेपाल/फाईल तस्वीर

काठमांडू, २० सितम्बर । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (एकीकृत समाजवादी) के अध्यक्ष तथा पूर्व प्रधानमन्त्री माधव कुमार नेपाल ने कहा है कि नेकपा एमाले के अध्यक्ष तथा पूर्व प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली के कारण ही एमाले पार्टी और देश संकट में रहा है । उन्होंने कहा कि अब ऐसे व्यक्ति को जनता ही सजा देगी । पार्टी की ओर से पोखरा में कल आइतबार आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
अध्यक्ष नेपाल ने दावा किया कि ओली के कारण ही आज एमाले कहने पर शरम आती है । कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने कहा– ‘केपी ओली के अहंकार के कारण ही पार्टी और देश संकट में पड़ गया, ओली के कारण ही आज एमाले की नाम लेने से शरम आती है । संविधान की अवहेलना से लेकर दो–दो बार प्रतिनिधिसभा बिघटन करने का काम उन्होंने किया । ऐसे व्यक्ति को अब जनता ही सजा देगी ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com