Wed. Oct 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 22 सितंबर:  इन राशियों के जातक पास रखें पीली वस्तु

 

राशिफल-

मेष-खर्च को लेकर मन परेशान रहेगा। सिरदर्द और नेत्र पीड़ा से परेशान रहेंगे। अज्ञात भय सताएगा। साझेदारी की कुछ समस्‍या दिख रही है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और व्‍यापार की भी मध्‍यम स्थिति दिख रही है। हरी वस्‍तु का दान करें। पीली वस्‍तु पास रखें।

वृषभ-आशातीत सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होती दिख रही है। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार है। प्रेम थोड़ा तू-तू, मैं-मैं का शिकार हो सकता है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से अच्‍छा समय दिख रहा है। गणेश जी की अराधना करते रहें।

मिथुन-शासन सत्‍ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। कोर्ट-कचहरी में विजय होगी। नौकरी-चाकरी में इजाफा हो सकता है। व्‍यवसायिक लाभ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार बहुत बढ़िया है। भगवान विष्‍णु की अराधना करते रहें।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 17 अक्टुबर 2026 शनिवार शुभसंवत् 2083

कर्क-परिस्थितियां अनुकूल हो चुकी हैं। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार है। प्रेम अच्‍छी स्थिति में है। व्‍यवसायिक दृष्टिकोण से आप सही चलने लगे हैं। रुका हुआ काम चलने लगा है। भाग्‍य साथ देगा। भगवान विष्‍णु की अराधना करें।

सिंह-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। किसी भी तरह का कोई रिस्‍क न लें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब ठीक रहेगा। पीली वस्‍तु पास रखें। भगवान विष्‍णु की अराधना करें।

कन्‍या-जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। छुट्टी सा महसूस करेंगे। बड़ा रंगीन दिन गुजरेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी है। लाल वस्‍तु का दान करें।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 19 अक्टुबर 2026 सोमवार शुभसंवत् 2083

तुला-स्थ‍िति थोड़ी डिस्‍टर्बिंग है। लेकिन कोई बड़ी बात नहीं है। शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। बुद्ध‍ि से काम लेंगे। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार सब अच्‍छा है। पीली वस्‍तु का दान करें।

वृश्चिक-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक है। प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप ठीक चल रहे हैं। पीली वस्‍तु पास रखें।

धनु-कलह से बचें। भौतिक सुख-संपदा में वृद्ध‍ि होगी फिर भी घरेलू सुख बाधित रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम-व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी है। पीली वस्‍तु पास रखें।

मकर-पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। भाइयों-मित्रों का साथ रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति काफी अच्‍छी है। मां काली की अराधना करते रहें।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 18 अक्टुबर 2026 रविवार शुभसंवत् 2083

कुंभ-वाणी अनियंत्रित न होने पाए। धन का आवक बना रहेगा। अभी अपने पास उसे संजोकर रखें। निवेश न करें। प्रेम और संतान मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। गणेश जी की अराधना करें। हरी वस्‍तु पास रखें।

मीन-सितारों की तरह चमक रहे हैं।जिसकी जरूरत है उसकी उपलब्धता है। जो चाह रहे हैं वो हो रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है फिर भी इस समय ठीक है। प्रेम बहुत पास है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी शुभ और सही समय है। भगवान भोलेनाथ की अराधना करें।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com