Fri. Oct 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पंचांग-पुराणराशिफल 20 सितंबर: आज वृषभ समेत इन राशि वालों के बन रहे तरक्की के योग, ये पास रखें हरी वस्तु

 

ग्रहों की स्थिति-राहु वृषभ राशि में हैं। सूर्य, बुध, मंगल कन्‍या राशि में हैं। शुक्र तुला राशि में, केतु वृश्चिक राशि में हैं। गुरु और शनि वक्री होकर मकर राशि में और चंद्रमा कुंभ राशि में विराजमान हैं।

राशिफल-
मेष-आशातीत सफलता, रोजी-रोजगार में तरक्‍की, आर्थिक मामले सुलझेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में लाभ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य थोड़ा पहले से बेहतर है। प्रेम, संतान मध्‍यम, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से मध्‍यम समय है। हरी वस्‍तु का दान करें।

वृषभ-रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। व्‍यवसायिक लाभ मिलेगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से अच्‍छा समय है। हरी वस्‍तु पास रखें।

मिथुन-भाग्‍य साथ देगा। भाग्‍यवश कुछ अच्‍छा होगा। घरेलू तापमान बढ़ा रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम उत्‍तम, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से यह अच्‍छा समय होगा। पीली वस्‍तु का दान करें।

यह भी पढें   अहंकार ऊँचा नहीं उठाता, इंसान को भीतर से गिराता है : बिमल सरार्फ

कर्क-जोखिम अभी बना हुआ है। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। प्रेम और व्‍यापार भी मध्‍यम गति से आगे बढ़ेगा। शनिदेव की अराधना करते रहें।

सिंह-जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। छुट्टी सा महसूस करेंगे। रंगीन बने रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य बहुत बढ़ि‍या, प्रेम भी अच्‍छा है। व्‍यापार भी अच्‍छा है। शनिदेव की अराधना करते रहें।

कन्‍या-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य थोड़ा परेशान करेगा लेकिन किसी तरह की कोई बड़ी दिक्‍कत नहीं होगी। प्रेम अच्‍छा है। व्‍यापार की दृष्टि से भी यह सही समय साबित होगा। शनिदेव की अराधना करते रहें।

यह भी पढें   सऊदी अरब के तेल क्षेत्र पर ड्रोन हमला: एक नेपाली सहित दो विदेशी श्रमिकों की मौत

तुला-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। पढ़ने-लिखने में समय व्‍यतीत करें। विद्यार्थियों, लेखकों के लिए अच्‍छा समय है। स्‍वास्‍थ्‍य बहुत बढ़िया, प्रेम की स्थिति भी ठीक है। थोड़ा तू-तू, मैं-मैं से बचें। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से थोड़ा रुक-रुक कर आप चलते रहेंगे। नीली वस्‍तु पास रखें।

वृश्चिक-भौतिक सुख-संपदा में वृद्ध‍ि होगी लेकिन गृहकलह की आशंका है। स्‍वास्‍थ्‍य बहुत बढ़िया, आशातीत सफलता, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से उत्‍तम समय है। हरी वस्‍तु का दान करें।

धनु-व्‍यापारिक तौर पर अच्‍छी स्थिति है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति पहले से बेहतर होगी। लाल वस्‍तु पास रखें।

मकर-स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। आर्थिक मामले सुलझेंगे। अपनों से निकटता बढ़ेगी। वाणी और निवेश पर नियंत्रण रखें। प्रेम और व्‍यापार अच्‍छी स्थिति में दिख रहा है। मां काली की अराधना करते रहें।

यह भी पढें   बैष्ण्वी नवरात्रि दुर्गा पूजा के अवसर पर राम कथा का आयोजन

कुंभ-सितारों की तरह चमकेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य सुधार की ओर अग्रसर है। प्रेम मध्‍यम गति से आगे बढ़ेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्‍धता होगी। एक अच्‍छा दिन है। भगवान शिव की अराधना करते रहें और अच्‍छा होगा।

मीन-चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। प्रेम और संतान से थोड़ी दूरी रहेगी। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। मध्‍यम समय कहा जाएगा। भगवान शिव की अराधना करते रहें। सब अच्‍छा होगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com