एकीकृत समाजवादी में पदाधिकारी चयन, भुसाल को महासचिव और झाँक्री को सचिव की जिम्मेदारी
काठमा.डू, २३ सितम्बर । नेकपा (एकीकृत समाजवादी) ने पार्टी पदाधिकारी चयन किया है । प्राप्त सूचना अनुसार पार्टी ने चार उपाध्यक्ष, एक महासचिव, तीन उप–महासचिव और चार सचिव चयन गरेको हो । गत मंगलबार से शुरु पार्टी केन्द्रीय कमिटी बैठक ने यह निर्णय किया है । बैठक आज ही खत्तम होने जा रहा है ।
निर्णय अनुसार उपाध्यक्ष में राजेन्द्र पाण्डे, प्रमेश हमाल, धर्मनाथप्रसाद साह और जयन्ती राई चयन हुए है । पार्टी महासचिव की जिम्मेदारी बेदुराम भुसाल को दी गई है । इसीतरह गंगालाल तुलाधर, प्रकाश ज्वाला और विजय पौडेल उप–महासचिव हो गए है और केशवलाल श्रेष्ठ, जगनाथ खतिवडा, नागेन्द्रप्रसाद चौधरी और रामकुमारी झाँक्री को सचिव में चयन किया गया है ।

