Tue. Jun 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 24 सितंबर : मकर में शनि वक्री, मेष का बढ़ेगा रुतबा

 

राशिफल-
मेष – ओजस्‍वी-तेजस्‍वी बने रहेंगे। समाज में सराहना होगी। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। सकारात्‍मक उर्जा का संचार होगा। संतान और प्रेम पर ध्‍यान देने की आवश्‍यकता है। तू-तू, मैं-मैं से बचें। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। शनिदेव की अराधना करते रहें।

वृषभ – मन परेशान रहेगा। कोई वजह नहीं है फिर भी आप परेशान रहेंगे। कोई वजह नहीं रहेगी फिर भी आप परेशान रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य करीब-करीब ठीक है। प्रेम की स्थिति काफी बेहतर हो चुकी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से चीजें सुधर रही हैं लेकिन मन परेशान रहेगा। भगवान शिव की अराधना करते रहें।

मिथुन – मानसिक और शारीरिक स्थिति सुधार की ओर है। संतान और प्रेम की स्थिति काफी अच्‍छी है। धनागमन होगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। अद्भुत समय है। लाल वस्‍तु का दान करें।

यह भी पढें   अद्वैत वेदांत की रोशनी में महावाक्य "तत् त्वं असि" का दार्शनिक विवेचना : डॉ.विधुप्रकाश कायस्थ

कर्क – जीवन सुधार की ओर जा रहा है। जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। प्रेम, व्‍यापार का साथ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। बजरंग बली की अराधना करें।

सिंह – भाग्‍यवश कुछ काम बनेंगे। प्रेम पहले से थोड़ा बेहतर, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही चल रहे हैं। पीली वस्‍तु पास रखें।

कन्‍या – जोखिम भरा समय है। सोच-समझकर आगे बढ़िएगा। कोई रिस्‍क न लीजिएगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। प्रेम और व्‍यापार चलता रहेगा। बजरंग बली की अराधना करें। कुछ लाल वस्‍तु उन्‍हें अर्पित करें।

तुला – बड़ा मजा आने वाला समय है। जीवन आनंदित रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य काफी अच्‍छा है। भाग्‍य साथ दे रहा है। जीवनसाथी का सानिध्‍य मिल रहा है। प्रेम का भी साथ मिल रहा है। रोजी-रोजगार में तरक्‍की कर रहे हैं। लाल वस्‍तु का दान करें। बजरंग बली की अराधना करें।

यह भी पढें   कक्षा १२ के परिणाम सार्वजनिक

वृश्चिक – शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। ननिहाल पक्ष से भी कुछ अच्‍छे समाचार की प्राप्ति होगी। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही समय है। भगवान विष्‍णु की अराधना करते रहें।

धनु – भावुकता में आकर कोई निर्णय न लें। विद्या‍र्थी लिखने-पढ़ने की नई शुरुआत कर सकते हैं। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं न करें। हनुमान जी की अराधना करते रहें। उन्‍हें लाल वस्‍तु अर्पित करें।

मकर – स्थिति ठीक-ठाक कही जाएगी। भौतिक सुख-संपदा में वृद्ध‍ि होगी। फिर भी घरेलू सुख में बाधा पड़ सकती है। गृहकलह के शिकार हो सकते हैं। सीने में विकार की आशंका है। मां के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम और व्‍यापार सही चल रहा है। मां काली की अराधना करते रहें। लाल वस्‍तु का दान करें।

यह भी पढें   सीपीएन-यूएमएल उपाध्यक्ष विष्णु पौडेल की गिरफ्तारी पर केपी शर्मा ओली की तीखी प्रतिक्रिया

कुंभ – प्रयास करें, सफलता निश्चित है। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करते दिख रहे हैं। एक सार्थक उर्जा का संचार आपके अंदर हो रहा है। यह आपको तरक्‍की देगा। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक है। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति काफी अच्‍छी है। गणेश जी की अराधना करें।

मीन – स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। अपनों से न उलझें। पूंजी निवेश अभी न करें। प्रेम में निकटता रहेगी। व्‍यापारिक लाभ भी मिलेगा। एक अच्‍छी स्थिति है। बस स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने की जरूरत है आपको। भगवान भोलेनाथ की अराधना करते रहें।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *