आज भी एमाले केन्द्रीय कमिटी बैठक
काठमांडू, २५ सितम्बर । नेकपा एमाले केन्द्रीय कमिटी बैठक आज भी होने जा रहा है । प्राप्त सूचना अनुसार ललितपुर स्थित तुलसीलाल अमात्य प्रतिष्ठान में शुक्रबार से शुरु बैठक को आज भी निरन्तरता दी जा रही है । शुक्रबार सम्पन्न बैठक में विधान महाधिवेशन में पेश करने के लिए तयार राजनीतिक और सांगठनिक प्रतिवेदन तथा विधान संशोधन प्रस्ताव पेश हुआ है ।
बैठक में पार्टी अध्यक्ष केपीशर्मा ओली द्वारा प्रस्तुत राजनीतिक प्रतिवेदन, महासचिव ईश्वर पोखरेल द्वारा प्रस्तुत संगठनात्मक प्रतिवेदन और उप-महासचिव विष्णुप्रसाद पौडेल द्वारा प्रस्तुत विधान संशोधन प्रस्ताव के ऊपर शुक्रबार से ही समूहगत विचार-विमर्श जारी है । विचार-विमर्श के लिए १० समूह निर्माण किया गया है ।
सात प्रदेश इन्चार्ज के नेतृत्व ७ समूह, विभागीय प्रमुख, फाँट प्रमुख-उपप्रमुख, विशेष तथा सम्पर्क मञ्च सहित १० समूह के बीच प्रस्तुव प्रस्ताव के ऊपर विचार-विमर्श कर उसे पारित करने की तैयारी एमाले ने की है ।

