रौतहट पुलिस द्वारा अवैध मदिरा नष्ट

रौतहट, २५ सितम्बर । रौतहट पुलिस ने जिला में निर्मित अवैध घरेलू मदिरा नष्ट किया है । इलाका पुलिस कार्यालय गरुडा, गरुडा नगरपालिका, आन्तरिक राजस्व चन्द्रपुर के प्रतिनिधि, पत्रकार तथा जनप्रतिधियों की उपस्थिति में चन्द्रनिगाहपुर-गौर सडकखण्ड में संचालित सवारी साधन चेकजांच के क्रम में नियन्त्रण में लिए गए लगभग ३०० लिटर मदिरा को नष्ट की गई है ।
इलाका पुलिस कार्यालय गरुडा के प्रमुख डीएसपी श्रीराम भण्डारी का कहना है कि दशहरा-शुभदिपावली को मध्यनजर करते हुए स्थानीय स्तर में घरेलु मदिरा उत्पादन कर विक्री-वितरण तीव्र गति से हो रही है । पुलिस का कहना है कि ऐसे ही परिस्थितिको दृष्टिगत कर पुलिस ने भी अपनी सक्रियता बढ़ा दी है ।

