एन्टिजेन परीक्षण में अधिक शुल्क लेनेवाला सुमेरु हस्पिटल कारवाही में
काठमांडू, २६ सितम्बर । कोरोना वायरस (कोभीड–१९) संक्रमण पहचान के लिए होनेवाला एन्टिजेन परीक्षण में सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक शुल्क लेनेवाला ललितपुर जिला पुल्चोक स्थित सुमेरु अस्पताल को कारवाही की गई है । ललितपुर के सहायक प्रमुख जिला अधिकारी ललितकुमार बस्नेत के अनुुसार एन्टिजेन परीक्षण में सुमेरु अस्पताल ने २ हजार ५ सौ रुपये लिया है, लेकिन सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क १ हजार रुपये है ।
सहायक प्रजिअ बस्नेत के अनुसार सेवाग्राहियों से शिकायत होने पर एक अनुगमन टोली अस्पताल पहुँच गई थी । अनुुसंधान के दौरान आरोप पुष्टी हो गई, उसके बाद अस्पताल को २० हजार जुरमाना की गई है और अब आइन्दा अधिक शुल्क न लेने के लिखित चेतावनी दी गई है ।

