Tue. Jun 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

२४ घंटों की अवधि में ८३४ नयां संक्रमित, संक्रमण मुक्त होनेवालों की संख्या १२७९

 

काठमांडू, २६ सितम्बर । पिछले २४ घंटों की तथ्यांक अनुसार नेपाल में ८३४ नयां व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं । इसी अवधि में १२७९ पुराने संक्रमित संक्रमण से मुक्त भी हो गए है । आइतबार स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय द्वारा सार्वजनिक सुचना अनुसार पिछलै २४ घंटों में ८ हजार ५ सय ८९ पीसीआर परीक्षण और ५ हजार १४७ एन्टिजेन परीक्षण किया गया है ।
मन्त्रालय ने यह भी कहा है कि पिछले २४ घण्टा में ९ संक्रमितों की मृत्यु भी हो गई है । नयां तथ्यांक अनुसार नेपाल में कोरोना वायरस से संक्रमित होनेवालों की कूल संख्या ७ लाख ९१ हजार ३९२ पहुँच गई है । इसके साथ–साथ संक्रमण के बाद मरनेवालों की कूल संख्या ११ हजार ९६ पहुँच गई है । मन्त्रालय ने कहा है कि आज तक ७ लाख ६१ हजार १५४ संक्रमित संक्रमण मुक्त भी हो गए हैं ।
आज के दिन देशभर १९ हजार १४२ सक्रिय संक्रमित हैं । इसमें से १७ हजार ८१३ होम आइसोलेसन में और १ हजार ३२९ संस्थागत आइसोलेसन में हैं । इसीतरह आइसीयू में रहनेवालों की संख्या ३६८ और भेन्टिलेटर में रहनेवालों की संख्या १२० है । पिछले २४ घंटों में सबसे अधिक संक्रमित काठमांडू जिला में २३२ हैं । इसके बाद क्रमशः कास्की में ८४, झापा में ७८, मोरङ में ७९ नयां संक्रमित मिले हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *