ठोरी के विकास बिना पर्सा जिला का विकास असम्भवः सांसद् यादव
गोल्डकप फूटबल का उद्घाटन
वीरगंज, २६ सितम्बर । पर्सा क्षेत्र नं १ से निर्वाचित संघीय सांसद् प्रदिप यादव ने कहा है कि जिला से उत्तरी क्षेत्र में स्थित ठोरी के विकास बिना पर्सा जिला का विकास असम्भव है । उन्होंने कहा कि भौगोलिक दृष्टिकोण से जिला सदरमुकाम से कुछ अधिक दूरी पर रहे ठोरी के विकास बिना जिला की सम्मुनती असंभव है । शनिबार से शुरु स्व. रामबहादुर श्रेष्ठ दूसरा गोल्डकप फूटबल प्रतियोगिता उद्घाटन करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
सांसद् यादव ने कहा कि ठोरी ऐसे क्षेत्र हैं, जो पर्यटकीय दृष्टिकोण से अति महत्वपूर्ण है । उन्होंने कहा कि ठोरी गांवपालिका को पर्यटकीय गन्तव्य के रुप में स्तरोन्नती करना चाहिए । उन्होंने यह भी कहा है कि ठोरी में तत्काल खेल–मैदान निर्माण की आवश्यकता भी है । सांसद् यादव ने आगे कहा– ‘ठोरी में विभिन्न जात–जाती, भाषा–भाषी तथा धर्म–संस्कृति वाले लोग रहते हैं, जिससे मैं प्रभावित हूँ । यहां रहनेवालों से पूरे देश को सिखना चाहिए ।’
आयोजक तथा विजय बस्ती फूटबल क्लब के अध्यक्ष झलकमान श्रेष्ठ की अध्यक्षता में सम्पन्न उद्घाटन कार्यक्रम में ठोरी गांवपालिका के अध्यक्ष पिएल श्रेष्ठ, जगरनाथपुर गाउँपालिका के अध्यक्ष जालिम मियाँ, जिराभवानी गाउँपालि के अध्यक्ष रामप्रित महतो, प्रदेश सांसद् शंकर चौधरी, युवा उद्यमी तथा समाजसेवी टेक बहादुर शाक्य जैसे व्यक्तित्व की उपस्थिति रही । शनिबार से शुरु फूटबल प्रतियोगिता में देश भरसे १६ क्लबों की सहभागिता है ।

