Fri. Sep 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हिरमिनिया में निःशुल्क कान शिविर में १५३ लोग लाभान्वित

 

नेपालगन्ज बाँके,  पवन जायसवाल । बाँके जिला के डुडुवा गावँपालिका वार्ड नं.–६ हिरमिनिया में सम्पन्न निःशुल्क कान शिविर में १ सौ ५३ लोग स्थानीयबासी लाभान्वित हुये है ।

असोज ९ गते शनिवार को सम्पन्न हुआ वह कान शिविर एसओएस युवालय नेपालगन्ज के मुख्य संयोजन में हुआ था । एसओएस युवालय नेपालगन्ज में आवद्ध रहे एसओएस युवा क्लब नेपालगन्ज, लियो क्लब अफ नेपालगन्ज सेन्ट्रल तथा लायन्स क्लब अफ नेपालगन्ज सेन्ट्रल के संयुक्त आयोजन में और बी.एन. सामुदायिक कान उपचार सेवा सिद्धार्थ अस्पताल नेपालगन्ज के प्राविधिक सहयोग में सम्पन्न वह निःशुल्क कान शिविर में डुडुवा गावँपालिका वार्ड नं.६ हिरमिनिया के विभिन्न गावों से कान के बिमारियों ने अपनी अपनी कान का चेक जाँच कराया ।

सो शिविर में ८० लोग पुरुष तथा ७३ लोग महिला समेत १ सौ ५३ लोग  कान का परीक्षण कराये थे । जिस मध्ये ३४ लोग कान पाकने की रोग, ३९ लोगों में  कान गूजी रहा था, ११ लोगों में कान कम सुन्ने की विमारी रहे थे पता लगा था । ३४ लोग कान समस्या हुये जिस मध्ये निम्न आय के १३ लोगों को  नेपालगन्ज के गणेशमान चौक स्थित रहा सिद्धार्थ अस्पताल बी.एन. सामुदायिक कान उपचार सेवा ने सहुलियत दर में शल्यक्रिया करेगी वह संस्था के प्रवन्ध संचालक राम बहादुर बोहरा ने जानकारी दी ।

यह भी पढें   चिलिमे पावर हाउस टनल हादसा: भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने किया रेस्क्यू ऑपरेशन का दौरा

वह शिविर में कान के विमारियों को निःशुल्क औषधि समेत वितरण किया गया था । वह शिविर में प्राविधिक टोलियों में नाक, कान घाँटी रोग के विशेषज्ञ डा. रवि स्वाँर, कान चिकित्सक राम बहादुर बोहरा, भेरी अस्पताल क स्टाफ नर्स स्मारिका श्रेष्ठ, सि.एम.ए.द्वय यमुना बुढाथोकी और विष्णु ओली, सि.एम.ए. परीक्षार्थी गोविन्द बोहोरा लगायत लोगों ने सहयोग किया था एसओएस युवालय नेपालगन्ज के नायव निर्देशक तुलाराम विश्वास ने बताया ।

कान शिविर शुरु होने से पहले लायन्स क्लब अफ नेपालगन्ज सेन्ट्रल के अध्यक्ष विष्णु बहादुर रिमाल के अध्यक्षता में हिरमिनिया स्वाथ्थ चौकी कार्यवाहक प्रमुख ओम प्रकाश सिंह के प्रमुख आतिथ्य में किया गया था ।

यह भी पढें   नुवाकोट में एक ही घर से 24 शव बरामद, भोटेकोशी बाढ़ ने मचाई तबाही

इसी तरह वह कार्यक्रम में लियो क्लब अफ नेपालगन्ज सेन्ट्रल के तीसरे  उपाध्यक्ष दुर्गा धामी तथा एसओएस युवा क्लब के उपाध्यक्ष इन्द्र बहादुर बुढा ने भी संयुतm अध्यक्षता किये थे । सो अवसर पर बोलते हुये इन्द्र बहादुर बुढा ने शिविर करने की औचित्य बारे में प्रकाश डालते हुये शनिवार अन्तर्राष्ट्रीय फार्मेसी दिवस के दिन में नेपालगन्ज के करीब होकर भी इस भेग क आम नागरिकों ने अपनी कान की सर सफाई तथा देखभाल में ध्यान दें हेतु से शिविर किया गया है बताया । वह कार्यक्रम में एरिया ६ के डेपुटी चीफ ला. सन्तोष पौडेल, रिजन चेयर पर्सन तुलाराम विश्वास, लायन्स क्लब अफ नेपालगन्ज का कोषाध्यक्ष एलिजा पौडेल, सदस्य में सीमा विश्वास तथा इष्ट कुमार श्रेष्ठ के साथ– साथ  लियो विशाल सुनार, देवराज नेपाली, नारायणी कोइराला, बलीराम, जयरुपा बुढा, मीना बिसी, एसओएस युवालय के काउन्सिलर लक्ष्मण खनाल की भी उपस्थिति रही थी । इके साथ वह शिविर की रुपरेखा तयार करके व्यवस्थापन तथा औषधी खरीद करने वाले एसओएस युवालय नेपालगन्ज के नायव निर्देशक तथा रिजन चेयर पर्सन ला. तुला राम विश्वास ने किया था । एसओएस युवालय के युवा तथा संस्था के क्लब सदस्य तथा नर्स भिमा बस्नेत ने सञ्चालन की थी ।

यह भी पढें   रसुवा बाढ़ त्रासदी: मधेश के 162 लोग अब भी लापता

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com