Sat. Oct 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ करेंगे टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन*

 

*पीएम मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित सेवा और समर्पण अभियान के तहत 4 अक्टूबर से दिव्यांग जनो का टी-20 क्रिकेट*
**********************

वाराणसी 27 सितम्बर :- दिव्यांगजनो के आत्मबल को बढाने एवं खेल के प्रति उनके बढते लगाव एवं उत्साह को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित सेवा और समर्पण अभियान के तहत 4 दिवसीय टी-20 नेशनल दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन सिगरा स्थित सम्पुर्णानंद स्टेडियम में किया गया है।
उक्त बातें प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने बैठक के दौरान कही।
श्री राजभर ने कहा कि इस प्रतियोगिता के आयोजन का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग खेलों को बढावा देना एवं दिव्यांग जनो को राष्ट्र की मुख्य धारा में शामिल करना है। उन्होनें कहा कि अभी सम्पन्न हुएं पैरा ओल्मपिक में भारत को मिली सफलता से पुरा देश उत्साहित है, प्रधान मंत्री स्वयं दिव्यांजनो से वार्ता कर उनका मनोबल बढाने का कार्य कर रहे है।
प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री राजभर के अनुसार 4 अक्टूबर से आयोजित इस दिव्यांग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ करेंगे। उन्होनें कहा कि इस टूर्नामेंट में राष्ट्रीय स्तर की 6 टीमे शामिल होंगी। इस टूर्नामेंट का समापन 7 अक्टूबर को होगा जिसकी मुख्य अतिथि पैराओल्मपिक भारत की अध्यक्ष श्रीमती दीपा मलिक होंगी।
इस टूर्नामेंट का आयोजन दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग, उत्तर प्रदेश के माध्यम से किया जा रहा है। उन्होनें कहा कि इस पुरे कार्यक्रम का संयोजन करने के लिए भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश दिव्यांग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डाॅ उत्तम ओझा को टी-20 दिव्यांग नेशनल क्रिकेट प्रतियोगिता का संयोजक नियुक्त किया गया है।

About Author

यह भी पढें   नेपाल में 11 कार्तिक से सक्रिय होगा मौसम तंत्र, मौसम विज्ञान विभाग ने किया सतर्क
आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com