Fri. Apr 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज का पंचांग : आज दिनांक:- 29 सितंबर 2021 बुधवार*

 

*नक्षत्रयोगशशिसूर्यनित्यम्,*
*तिथिवारलग्नं दिवसं नमामि।*
*आचार्यराधाकांतकृतं वै*
*करोतुपंचांगमिदं सुप्रभातम्।*

*आयुः पुत्रान् यशः स्वर्ग कीर्ति पुष्टिं बलं श्रियं।*
*पशुन् सौख्यं धनं धान्यं प्राप्नुयात् पितृ पूजनात्।।*
🙏🙏🙏🙏

*आज का पंचांग:-*
*आज दिनांक:- 29 सितंबर 2021 बुधवार*
शुभसंवत् :-2078
(राक्षस)
शाके:—1943
याम्यायन सौम्यगोल:
ऋतु:- शरद
माह:- अश्विन
पक्ष:- कृष्ण
तिथि:- अष्टमी सायं 4:54 तक उपरांत नवमी,
नक्षत्र :- आर्द्रा रात्रि 9:17 तक उपरांत पुनर्वसु
योग:- वरीयान सायं 5:42 तक उपरांत परिघ,
करण:- कौलव,
सूर्योदय :-प्रातः 06:04
सूर्यास्त : संध्या 05:56,
सूर्य :- *हस्त नक्षत्रे कन्या राशौ रवि,*
चंद्रमा :- *मिथुन राशौ चन्द्रः,*
*आज का राहूकाल:-*
आ मध्याह्न:-12:00 बजे से 1:30 बजे तक
*अभिजीत मुहूर्त:-*
रा दोपहर 11:23 से 12:28 तक, है *किंतु 12 बजे तक ही सही समय है।उसके बाद राहुकाल में कोई कार्य न करें।*
का *कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को 11:23 से 12 बजे तक अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ किया जा सकता हैं।*
*दिशाशूलः-*
शा *आज उत्तर दिशा की यात्रा नही करनी चाहिए।*
और अगर आवश्यक हो तो धनिया और दूध का सेवन करें।

*आज का पर्व त्यौहार,मुहूर्त व खास:-*
आज जीवित्पुत्रिका व्रत जीमूतवाहन पूजन एवं अष्टमी श्राद्ध सबके लिए उत्तम आयु, आरोग्यता, चिरंजीवी सन्तान,
सुख समृद्धि, उत्तम नौकरी व्यवसाय हेतु लाभकारी होगा।

*🌺देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*
*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
*विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।*
*जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत।।🌺*

*🌹💐आज का दैनिक राशिफल💐🌹*
मेष :-
आज का दिन कार्य व्यस्तता के कारण आपके लिए थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है। आपको अपनी संतान के भविष्य से संबंधित कोई चिंता सता सकती हैं। जिसके लिए आपको कुछ मेहनत करनी पड़ेगी। आपका कोई प्रियजन आपसे नाराज चल रहा है, तो आप उसे कोई उपहार भेज सकते हैं। आज आपको अपने परिवार के सदस्यों का बहुत सहयोग मिलेगा, जिसे पाकर आप प्रसन्न होंगे। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने सहयोगियों के साथ मदद मिलेगी, जो आपके काम को आसान बनाएगी।
अपनी प्रसन्नता बनाये रखें। पत्नी परिवार या
संतान पक्ष से कुछ निराशा जनक समाचार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला आपको रखनी पड़ेगी। राजकीय धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य प्राप्त होगा। भाइयों और मित्रों के सहयोग से आप अपने सभी लक्ष्यों को पूरा कर पाएंगे। सायंकाल के समय कोई रुका काम बनने की संभावना है। साथ ही कुछ समय प्रियजनों से भेंट व आमोद-प्रमोद में बीतेगा।

वृषभ :-
आज का दिन आपके लिए कुछ परिश्रम से भरा रहेगा। नौकरी और व्यवसाय में आपके शत्रु आपके सामने कुछ नई अड़चनें खड़ी कर सकते हैं, जिन्हें आप अपने सीनियर्स व किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से हटाने सटेंगे। आज पूर्णतः सावधान और चौकन्ना रहने की आवश्यकता हैं। यदि आज किसी की भूमि व भवन की खरीदारी करने जा रहे हैं,तो उसके महत्वपूर्ण कागजात स्वाधीनता से जांच लें। आज आपको अपने परिजन से फोन पर कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकता है, जिसके कारण आपका मान सम्मान बढ़ेगा। यदि आपने पहले कहीं निवेश किया हुआ था, तो आज आपको उसका भरपूर लाभ मिलेगा।
आज का दिन संतोष और शांति का है। संतान पक्ष की उन्नति से आपको कुछ राहत मिलेगी। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। शासन व सत्ता से गठजोड़ का लाभ मिल सकता है। सरकारी क्षेत्र से जुड़े व्यवसायियों को लाभ होगा। नए अनुबंधों के द्वारा पद व प्रतिष्ठ में वृद्धि होगी। सायंकाल में कुछ अप्रिय व्यक्तियों से मिलने से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढें   सरकार के लिए हर्क साम्पाङ का ३३ सुत्रीय सुझाव

मिथुन :-
आज का दिन आपके लिए फलदायक रहेगा। यदि पहले आपकी कोई प्रिय व महत्वपूर्ण वस्तु खो गई थी, तो वह आज आपको प्राप्त हो सकती है, जिसके कारण आप प्रसन्न होंगे। आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करने के लिए व्यस्त रहेंगे। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर भी चर्चा हो सकती है। आज आप अपने माता पिता के लिए समय दे सकते हैं। आज आप दूसरों की मदद करने पर भी कुछ धन व्यय दिया करेंगे।
किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने का भय बना रहेगा। संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में आशातीत सफलता का समाचार मिलने से मन में हर्ष होगा। लव लाइफ में सुखद अनुभूति प्राप्त होगी और साथ मिलकर समस्याओं का समाधान निकालेंगे। धन का लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। सायंकाल में कोई रुका कार्य पूरा होगा। साथ ही उत्साहवर्धक किसी कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त होगा।

कर्क :-
आज का दिन आपके लिए फलदायक रहेगा।
आज का दिन आपके लिए कभी धूप कभी छांव जैसा रहेगा। व्यापार कर रहे लोगों को आज अपने व्यापार में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है, जिसके लिए उन्हें किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह लेनी पड़ सकती है, लेकिन ध्यान रहे कि किसी अनुभवी व्यक्ति से ही सलाह लें। आज परिवार के छोटे बच्चों को अपने भविष्य की चिंता सता सकती है। प्रेम जीवनजी रहे लोगों का आज अपने प्रेमी से मिलने का उत्साह बढ़ेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं।
आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक कार्यों में भाग लेने से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सफलता प्राप्ति के लिए छात्रों को एकाग्रता बनाए रखने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग परेशानियों से मुक्ति दिलाने वाला होगा। मित्रों के साथ यात्रा की स्थिति सुखद व लाभदायक रहेगी। सायंकाल से लेकर रात्रि तक प्रिय व्यक्तियों का दर्शन व सुसमाचार मिलेगा।

सिंह :-
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आज यदि आपकी कोई पारिवारिक संपत्ति पर विवाद चल रहा था, तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है और वह संपत्ति आपको प्राप्त हो सकती है, जिसके कारण आपकी संपत्ति में इजाफा होगा। विद्यार्थियों को आज परीक्षा में उत्तम परिणाम के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता होगी। आज आपको अपने मन में नकारात्मक ऊर्जा को आने से रोकना होगा। तभी आप सभी कार्य को पूर्ण कर पाएंगे। विद्यार्थियों को यदि किसी कोर्स में दाखिला लेना है, तो वह आज आवेदन कर सकते हैं।
राशि का स्वामी सूर्य सिंह राशि प्रथम लाभ भाव में आ गया है। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। छात्रों को शिक्षा व प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में अचानक कोई काम अटक जाने से भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ऑफिस में वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी और शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। दैनिक व्यापारियों को नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कन्या :-
आज का दिन आपके लिए एनर्जी से भरा रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, पूरे जोश के साथ करेंगे और वह आपको परिणाम भी उसी प्रकार देगा, लेकिन आपको आज ज्यादा कामों को अपने हाथ में नहीं लेना है, नहीं तो आप की व्याकग्रता बढ़ जाएगी, जिसके कारण आपको काम करने में परेशानी होगी। व्यवसाय में यदि बदलाव की सोच रहे हैं, तो उसके आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे। आज आप अपने साले व बहनोई को उधार देने से बचें। यदि दिया है तो वह आपके रिश्तो में परेशानी खड़ी कर सकता है।
रोजगार व व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में अकल्पनीय सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष से संतोषजनक सुखद समाचार मिलेगा। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमों में जीत आपके लिए खुशी का कारण बन सकती है। छात्रों के लिए समय अनुकूल है। भाइयों की मदद से अटके हुए कार्यों में गति आएगी। शुभ खर्चा व कीर्ति की वृद्धि होगी। व्यापार के क्षेत्र में निवेश आपके लिए लाभदायक साबित होगा। सायंकाल के समय धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे।

यह भी पढें   सिरहा जेल में कैदियों के बीच हिंसक झड़प, २२ बंदी हिरासत में

तुला :-
आज का दिन आपका मान-सम्मान में वृद्धि का दिन रहेगा। प्रेम जीवनजी रहे लोगों को आज अपने प्रेमी से किसी बात पर समझौता करना पड़ सकता है, लेकिन इसमें आपको अपना फायदा व नुकसान देखकर ही करना होगा। गृहस्थ जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा। सायंकाल के समय जीवनसाथी को कहीं बाहर घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। यदि आज व्यवसाय अथवा घर में आपकी किसी व्यक्ति से कोई बहसबाजी हो, तो आपको उसमें पड़ने से बचना होगा, नहीं तो वह आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है।
आज आपके चारों ओर सुखद वातावरण रहेगा। घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेगी। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा। मित्रों व परिजनों के साथ पास व दूर की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा। व्यवसाय में समय पर लिए गए निर्णय कारगर साबित होंगे। राजकीय क्षेत्र से जुड़े जातकों का मान-सम्मान बढ़ेगा।

वृश्चिक :-
आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आपके ऑफिस का माहौल भी आपके मन मुताबिक रहेगा, जिसे देखकर आप प्रसन्न होंगे। सायंकाल के समय घूमने फिरने के दौरान आपकी किसी रसूखदार व्यक्ति से मुलाकात होगी। आज आप अपने पिताजी के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है। यदि उन्हें कोई रोग है, तो उसके कष्टों में भी आज वृद्धि हो सकती है। यदि आपने साझेदारी में किसी व्यवसाय को करने का मन बनाया है, तो उसमें जीवनसाथी के साथ की आवश्यकता होगी।
नए व्यवसाय में आपके अनुभव का पूरा लाभ मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य से उपहार व सम्मान मिल सकता है। पारिवारिक धन संपदा में बढ़ोतरी होगी लेकिन पैतृक संपत्ति से संबंधित विवाद से परेशानी हो सकती है। शेयर व लॉटरी के माध्यम से आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं। अपने और अपने परिवार के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें और छोटे से छोटे विषय पर भी डॉक्टर से सलाह मशविरा करते रहें।

धनु :-
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको धन से संबंधित कोई परेशानी चल रही थी, तो आज आप उसका समाधान खोजने में कामयाब रहेंगे और रोजगार की दिशा में जो लोग कार्यरत हैं, उनके हाथ असफलता लग सकती है। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को भी आज पदोन्नति प्राप्त होगी, जिससे वह प्रसन्न होंगे। आज आपको अपने किसी मित्र के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है। उच्च शिक्षा के मार्ग भी प्रशस्त होंगे।
कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी भी आपके काम से प्रभावित होंगे और प्रशंसा करेंगे। कार्यशैली में निखार आएगा और अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। शासन सत्ता पक्ष से निकटता व गठजोड़ का लाभ भी मिलेगा। पिता के मार्गदर्शन से सही निर्णय लेंगे। आर्थिक उन्नति होगी लेकिन किसी को कर्ज देने से बचें। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। सायंकाल के समय सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे।

यह भी पढें   मनुमुक्त 'मानव' मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा स्मृति-समारोह आयोजित *राजेंद्रसिंह रावल को मिला 11,000/- का मातादीन-मूर्तिदेवी स्मृति-पुरस्कार

मकर :-
आज का दिन आपके लिए किसी परीक्षा के परिणाम जैसा रहेगा। आज आपने जितनी मेहनत की होगी, आपको उसका उतना ही फल प्राप्त होगा, जिसे पाकर आप प्रसन्न होंगे। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह उनके अधिकारियों से चुगली लगा सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आज आप अपनी पत्नी व संतान के साथ समय बिताएंगे, जिससे बच्चे भी प्रसन्न होंगे। ऑफिस में आज आपको कोई खास काम सौंपा जा सकता है, जिसे लेकर आप थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन सायंकाल तक आप उसे पूरा करने में सफल रहेंगे।
पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगा। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे। मित्रों से कुछ निराशा हाथ लग सकती है। अधीनस्थ कर्मचारियों का आदर व सहयोग भी पर्याप्त मिलेगा। कारोबार से संबंधित यात्रा के योग बन रहे हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। सायंकाल के समय किसी झगड़े विवाद में न पड़ें। प्रिय अतिथियों के स्वागत का योग बना रहेगा।

कुंभ :-
आज का दिन आपके लिए कुछ नरम गरम रहेगा। आज आप अपने घर पर व्यवसाय के लिए जो भी कार्य करेंगे, उसमें आपको बेचैनी होगी कि यह पूरा होगा या नहीं, लेकिन आपको अपने मन में सकारात्मक विचारों को रखते हुए कार्य को करना है, तभी वह आपको फल दे पाएंगे। आज आपको अपने किसी परिजन के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। राजनैतिक गतिविधियां बढेगी। आज आप किसी अन्य व्यक्ति से लाभ उठाएंगे। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।
आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। आपके स्वास्थ्य सुख में व्यवधान आ सकता है। व्यावसायिक व्यस्तता अधिक रहेगी और भविष्य के प्रति चिंतित नजर आएंगे। रोजगार के लिए प्रयासरत जातकों को शुभ समाचार मिलेगा। पिछले कुछ समय से चली आ रही पारिवारिक समस्याओं से राहत मिलेगी। कोई विपरीत समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इसलिए सावधान रहें और झगड़े/विवाद से बचें।

मीन :-
आज यदि आप किसी से लेनदेन को करने की सोच रहे हैं, तो उसे बहुत ही सावधानी से करें, नहीं तो वह आपके लिए सिरदर्द बन सकता है। आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो यह आपकी आर्थिक स्थिति को डगमगा सकते हैं। यदि आज आप कही निवेश करने की सोच रहे हैं, तो किसी की जबरदस्ती से ना करें, नहीं तो आपका भारी नुकसान करवा सकते है, जो लोग किसी नए व्यवसाय को करने की सोच रहे हैं, उनके लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। संतान की ओर से आपको आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।
आज का दिन संतान की चिंता तथा उनके कामों में व्यतीत होगा। दाम्पत्य जीवन में कई दिन से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो जाएगा। रिश्तेदारों से धन का लेन-देन न करें, संबंध खराब होने का खतरा है। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और पुण्य कार्यों पर खर्चा हो सकता है। यात्रा में सावधान अवश्य रहें। मित्रों की संख्या में वृद्धि होगी और सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ मिलकर भविष्य की योजनाओं पर विचार करेंगे।
आराकाशा के प्रार्थना के अनुसार“ *हे तिथि स्वामी, नक्षत्र स्वामी, योग स्वामी, दिन स्वामी आप पंचांग का पठन करने वालों पर अपनी कृपा दृष्टि बनाये रखना।”*
*✍🏻 हरि ॐ गुरुदेव..

ज्योतिषाचार्य आचार्य राधाकान्त शास्त्री*

ज्योतिषाचार्य आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*9934428775*

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed