Fri. Sep 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन के अतिक्रमण के खिलाफ  काठमांडू में प्रदर्शन

 

काठमांडू

चीन के अतिक्रमण के खिलाफ  काठमांडू में मंगलवार को महंत ठाकुर की अगुवाई वाली डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट पार्टी से संबद्ध एक युवा संगठन ने नेपाल-चीन सीमा पर इस देश की जमीन पर कथित रूप से अतिक्रमण करने पर चीन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। डेमोक्रेटिक यूथ एसोसिएशन के करीब 200 सदस्यों ने ध्वज मान मोक्तान के नेतृत्व में काठमांडू माइतीघर मंडला में प्रदर्शन किया और पोस्टर लहराए जिन पर लिखा था ‘हमारी कब्जाई जमीन लौटा दो।’ प्रदर्शनकारियों ने यह मांग भी उठाई कि नेपाल-चीन सीमा पर लीमी लापचा से हुमला जिले में हिल्सा तक चीन द्वारा कथित भूमि अतिक्रमण का अध्ययन करने के लिए बनाई गयी समिति की रिपोर्ट सरकार को सार्वजनिक करनी चाहिए।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 1 सितंबर 2026 मंगलवार शुभसंवत् 2083

चीन के भूमि अतिक्रमण को लेकर प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के नेतृत्व वाली सरकार ने हाल में समिति का गठन किया था। हालांकि सरकार ने अभी तक रिपोर्ट जारी नहीं की है। आरोप है कि चीन ने नेपाल की जमीन पर कब्जा कर लिया है और पिछले साल हुमला में नौ इमारतों का निर्माण किया। चीन के दूतावास ने हाल में एक बयान जारी कर दावा किया था कि नेपाल और चीन के बीच कोई सीमा समस्या नहीं है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com