Thu. Jun 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेकपा एमाले की विधान महाधिवेशन गोदावरी में शुरु

 

काठमांडू, १ अक्टूबर । नेकपा एमाले की विधान महाधिवेशन ललितपुर जिला गोदावरी स्थित अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन केन्द्र में शुरु हो गया है । एमाले की पार्टी जीवन में यह प्रथम विधान महाधिवेशन है । इससे पहले राष्ट्रीय महाधिवेशन मार्फत पार्टी की नीति और नेतृत्व चयन किया जाता था । लेकिन पहली बार एमाले ने इसतरह विधान महाधिवेशन आयोजन किया है । महाधिवेशन में पार्टी अध्यक्ष केपीशर्मा ओली की ओर से राजनीतिक प्रतिवेदन पेश हो रहा है ।
महाधिवेशन में देश भर से लगभग ६ हजार एमाले नेता–कार्यकर्ता तथा प्रतिनिधि सहभागी हैं । महाधिवेशन में पार्टी अध्यक्ष ओली द्वारा प्रस्तुत राजनीतिक प्रतिवेदन, पार्टी महासचिव ईश्वर पोखरेल द्वारा प्रस्तुत सांगठनिक और उप–महासचिव विष्णु पौडेल द्वारा प्रस्तुत विधान संशोधन प्रस्ताव के ऊपर विचार–विमर्श हो रही है । महाधिवेशन ३ दिन तक चलनेवाला है । कल शनिबार प्रस्तावित प्रतिवेदनों के ऊपर समूहगत विचार–विमर्श की कार्यतालिका है । विधान महाधिवेशन से पारित विधान के आधार पर आगामी मार्गशीर्ष महीना में पार्टी की राष्ट्रीय महाधिवेशन होने जा रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed