सर्वोच्च अदालत के ४ पूर्व प्रधानन्यायाधिशों को मिल गई सफाई

काठमांडू, १ अक्टूबर । सर्वोच्च अदालत की अवहेलना संबंधी मुद्दा में सर्वोच्च अदालत के ही ४ पूर्व प्रधानन्यायाधिशों को सफाई मिल गई है । प्रधानन्यायाधीश चोलेन्द्र शमशेर जबरा और न्यायाधीश सपना मल्ल प्रधान की संयुक्त इजलास ने शुक्रबार पूर्व प्रधानन्यायाधीश मीनबहादुर रायमाझी, अनुपराज शर्मा, कल्याण श्रेष्ठ और सुशीला कार्की को सफाई दी है । कहा गया है कि उन लोगों के विरुद्ध पंजीकृत मुद्दा में माग–दाबी अपुग है, इसीलिए सफाई दी गई है ।
स्मरणीय है, उल्लेखित चार पूर्व प्रधानन्यायाधीशों ने गत पौष २४ गते संयुक्त विज्ञप्ति निकाल कर प्रतिनिधिसभा बिघटन के विरुद्ध व्यक्तव्य दिया था । उसके विरुद्ध अधिवक्ता धनजीत बस्नेत ने अदालत की अवहेलना संबंधी मुद्दा पंजीकृत किया था ।

