नेपाली जनता की सेवा ही मेरी चाहत हैः पूर्व युवराज्ञी हिमानी शाह
काठमांडू, १ अक्टूबर । पूर्व युवराज्ञी हिमानी शाह ने कहा है कि अब उनकी चाहत नेपाली जनता की सेवा है हिमानी ट्रस्ट की ओर से आइतबार काठमां में आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है । उन्होंने यह भी कहा कि नेपाल से प्रतिभावान व्यक्तित्व जिसतरह बाहर जा रहे है, उसको रोकना भी आज की आवश्यकता है ।
नवलपरासी निवासी बाढ़ से पीडितों लोगों को राहत वितरण करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है । उन्होंने कहा कि प्रतिभा पलायन रोकने के लिए अब कोई भी ‘एस्क्युज’ नहीं है । हिमानी ट्रस्ट की ओर से आयोजित राहत वितरण कार्यक्रम में ५ सौ से अधिक बाढ़ पीडितों को खाद्यान्न सहयोग किया गया है ।
बताया गया है कि पूर्व युवराज्ञी हिमानी शाह की जन्मदिन के अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित है । इसीतरह कोष ने मानवीय बालश्रम, नयाँ नेपाल अनाथालय और सोलु बालकल्याण आश्रम में रहनेवाले बच्चों के लिए भी खाद्यान्न सहयोग किया है । स्मरणीय है, हिमानी कोष की ओर से बिगत ११ साल से विभिन्न सामाजिक कार्य होता आ रहा है ।

