Sat. Jun 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सभापति पद के लिए मेरी भी दावेदारी है, अब देउवा और पौडेल को विश्राम लेना चाहिएः सिंह

 
प्रकाशमान सिंह, फाईल तस्वीर

काठमांडू, २ अक्टूबर । नेपाली कांग्रेस के नेता प्रकाशनमान सिंह ने कहा है कि पार्टी की १४वें महाधिवेशन में वह भी उम्मीदवारी देने की तैयारी में है । काठमांडू महानगरपालिका समिति अधिवेशन को शनिबार उद्घाटन करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है । नेता सिंह ने कहा– ‘कांग्रेस को एक सक्षम पार्टी बनाने की जरुरत है । इसीलिए मैं ‘फस्ट म्यान’ बनने के लिए उम्मीदवारी देने जा रहा हूँ ।’
नेता सिंह ने यह भी कहा कि काठमांडू निवासी जनता काठमांडू घांटी बाहर से आनेवाले को साथ दे रहे हैं । इसके प्रति असंतुष्टि जाहिर करते हुए नेता सिंह ने कहा कि काठमांडूबासी अपने नेता को हरदम कमजोर देखते हैं और बाहर से आनेवालों को ही साथ दे रहे हैं । नेता सिंह ने आगे कहा– ‘मेरी जन्म काठमांडू में हुई है, गणेशमान और मंगलादेवी का पुत्र हूँ, यही कारण क्या मैं सभापति के लिए अयोग्य हूँ ?’ उन्होंने कहा कि काठमांडू घांटी के समस्या क्या है ? वह बाहर से आनेवालों से अधिक उनको जानकारी है ।
इसीतरह नेता सिंह ने यह भी कहा है कि अब कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन आवश्यक है । इसके लिए वर्तमान सभापति शेरबहादुर देउवा और वरिष्ठ नेता रामचन्द्र पौडेल को विश्राम लेने के लिए भी उन्होंने आग्रह किया । उन्होंने आगे कहा– ‘१३वें महाधिवेशन में उन लोगों को अवसर मिल चुका है । आज वे लोग क्रियाशील सदस्यता विवाद के कारण निर्धारित समम में महाधिवेशन नहीं हो पा रहा है, अब ऐसे नेतृत्व को अब कब तक हम लोग भजन गाते रहेंगे ?’
उन्होंने कहा कि वर्तमान सभापति देउवा असफल साबित हो चुके हैं । उन्होंने आगे कहा– ‘जब वि.सं. २०७४ साल में सम्पन्न स्थानीय चुनाव में कांग्रेस बुरी तरह बराजित हो गई, उसी समय मैंने कहा था कि सभापति देउवा असफल हो चुके हैं, इस्तिफा देना चाहिए । आज देउवा जी अपने ही गृह जिला डडेलधुरा में विवादित हैं, जिला सभापति को अनदेखा कर शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं ।’ नेता सिंह का मानना है कि देश को लोकतान्त्रिक बनाने के लिए कांग्रेस को भी लोकतान्त्रिक होना जरुरी है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed