Sun. Jul 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कांग्रेस की वर्तमान नेतृत्व प्रति आम जनता की कोई भी आशा और भरोसा नहीं हैः थापा

 
गगनकुमार थापा, फाईल तस्वीर

काठमांडू, २ अक्टूबर । नेपाली कांग्रेस के नेता गगन कुमार थापा ने दावा किया है कि पार्टी की वर्तमान नेतृत्व प्रति आम जनता की कोई भी आशा और भरोसा नहीं है, अब नयां सक्षम नेतृत्व चयन करना जरुरी है । पार्टी की १४वें महाधिवेशन अन्तर्गत काठमांडू महानगरपालिका नगर समिति के लिए आयोजित अधिवेशन को शनिबार सम्बोधन करते हुए उन्होंने कहा– ‘कांग्रेस की वर्तमान नेतृत्व आम जनता में आशा और भरोसा दिलाने में असफल हो चुका है, अब आम जनता के बीच जाकर संवाद करने के लिए सक्षम नेतृत्व आवश्यक है ।
नेता थापा ने कहा कि आज जिस तरह कांग्रेस पार्टी चल रही है, फिर भी उसी तरह चलेगी तो आम जनता कांग्रेस के प्रति भरोसा नहीं कर पाएगी । उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस में हो रही तहगत अधिवेशन से कांग्रेस में कुछ सुधार आ सकती है । उन्होंने आगे कहा– ‘खुलामंच में जा कर हो या सडक, संसद और जनता की झोपड़–पटी में, जहां जाकर हम लोग जो कुछ बोलते हैं, उसके प्रति आम जनता की भरोसा होना चाहिए । क्योंकि आज नागरिकों की दिल टूट चुका है, अब उसको जोड़नेवाला कांग्रेस चाहिए ।’
नेता थापा ने कहा कि अगामी चुनाव में कांग्रेस को केन्द्र, प्रदेश और स्थानीय चुनाव में प्रथम पार्टी बनाना चाहिए । इसके लिए क्रियाशील रहने के लिए भी उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया । उन्होंने आगे कहा– ‘अगर कम्युनिष्ट पार्टी और मधेशवादी दल आपस में मिलकर चुनाव में जाते हैं तो भी कांग्रेस को प्रथम पार्टी बनाना होगा, इसके लिए आप लोग आवश्यक क्रियाशीलता दिखाएं ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *