Thu. Oct 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काबुल में मस्जिद के प्रवेश द्वार पर हुए बम विस्फोट में पांच नागरिकों की मौत

 
सांकेतिक तस्वीर

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में रविवार को मस्जिद के प्रवेश द्वार पर हुए बम विस्फोट में पांच नागरिकों की मौत हो गई। जबकि एएनआइ ने अपुष्ट तौर पर मरने वालों की संख्या 12 और घायलों की संख्या 32 बताई है। यह विस्फोट तब हुआ जब मस्जिद में सत्तारूढ़ तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्ला मुजाहिद की मां की मौत के बाद नमाज पढ़ी जा रही थी। इस विस्फोट की जिम्मेदारी अभी किसी ने नहीं ली है लेकिन शक आतंकी संगठन आइएस पर है।

यह भी पढें   बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए 2 हजार घर बनाएगा नेपाल रेडक्रॉस

मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना काबुल की ईदगाह मस्जिद के बाहर की है। विस्फोट के बाद जबीउल्ला ने ट्वीट कर घटना में निर्दोष नागरिकों के मारे जाने की जानकारी दी। विस्फोट में तालिबान के किसी नेता या लड़ाके को नुकसान नहीं हुआ है। पांच नागरिकों के मारे जाने की पुष्टि तालिबान सरकार के गृह मंत्रालय ने की है। इटली सरकार के सहयोग से काबुल में चल रहे अस्पताल ने चार घायलों के भर्ती होने की पुष्टि की है।

यह भी पढें   शक्ति का प्रयोग कर अवाञ्छित गतिविधि करने की किसी को भी छुट नहीं है – पद्माकुमारी अर्याल

घटना के बाद आसपास का इलाका तालिबान ने घेर लिया और आमजन का आवागमन बंद करा दिया। लेकिन कुछ घंटों बाद घटनास्थल को पूरी तरह से साफ कर दिया गया। विस्फोट से मस्जिद के प्रवेश द्वार को मामूली नुकसान हुआ है। 15 अगस्त को काबुल पर तालिबान का कब्जा होने के बाद से अफगानिस्तान में आतंकी संगठन आइएस के लगातार हमले हो रहे हैं। सबसे बड़ा हमला 26 अगस्त काबुल एयरपोर्ट के नजदीक हुआ था।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 12 अक्टुबर 2026 सोमवार शुभसंवत2083

बता दें कि उस हमले में 169 अफगान और 13 अमेरिकी सैन्यकर्मी मारे गए थे। अफगानिस्तान की सत्‍ता पर तालिबान की वापसी के बाद से आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों के हमले बढ़ गए हैं। अधिकांश हमले तालिबान लड़ाकों को निशाना बनाकर किए गए हैं। हाल के दिनों में हुए इन आतंकी हमलों ने दोनों चरमपंथी समूहों तालिबान और इस्‍लामिक स्‍टेट के बीच व्यापक टकराव की संभावना को बढ़ा दिया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com