पाकिस्तान में भूकंप के झटके, कम से कम 20 लोगों के मारे जाने की खबर
आज सुबह भूकंप के झटके से पाकिस्तान दहल उठा। पाकिस्तान के दक्षिणी इलाके हरनाई में आज तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसमें कम से कम 20 लोगों के मारे जाने की खबर है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, पाकिस्तान के हरनाई में आज सुबह लगभग 3:30 बजे 6.0 तीव्रता का भूकंप आया। फिलहाल, हताहतों की संख्या का आंकलन किया जा रहा है।
समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, पाकिस्तान के आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने यह जानकारी दी कि दक्षिणी पाकिस्तान में गुरुवार तड़के आए भूकंप में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। बलूचिस्तान के प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रमुख ने एएफपी को बताया कि अब तक 15 से 20 लोग मारे गए हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

