भिट्ठामोड़ तथा जटही बॉर्डर शनिवार से वाहन के लिए खुली

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर जनकपुर से उत्तरी बिहार को जोड़ने वाली भिट्ठामोड़ तथा जटही बॉर्डर शनिवार के चार वजे से निजी वाहन वाइक तथा चार पहिया वाहन के आने जाने के लिए भारत सरकार के गृह मंत्रालय के आदेश के वाद खोल दिया है।वाहन से सफर करने वालो को कोरोना मुक्त प्रमाण पत्र दिखाना होगा।बॉर्डर खुलने के वाद दोनो से वाहन का आवाजाही शुरु हो गया है।


