नेपाल-भारत सोनोली बार्डर खुलने से जाम की समस्या से परेशान आम आदमी
दशहरा पर्व के ठीक पहले 17 माह से बंद नेपाल-भारत का अंतरराष्ट्रीय सोनौली बॉर्डर सामान्य आवाजाही के लिए खोल दिया गया। इसके साथ ही सोनौली का ट्रैफिक लोड फिर से बढ़ गया है। हर दिन करीब ढाई से तीन हजार गाड़ियों की बॉर्डर से आवाजाही हो रही है, लेकिन इन गाड़ियों को संभालने के लिए सोनौली कस्बे में ट्रैफिक पुलिस की ही तैनाती नहीं है। यही वजह है कि सोनौली में बार-बार जाम की समस्या बन जाती है और सिविल पुलिस को कानून व्यवस्था के साथ यातायात व्यवस्था संभालने में पसीना बहाना पड़ता है।
सोनौली में इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट का निर्माण नहीं होने नेपाल जाने वाली सभी गाड़ियां कस्बे से होकर ही गुजरती हैं। इससे सुबह 6 बजे से देर रात तक इंडिया गेट से सोनौली कोतवाली तक हाइवे का दोनों ट्रैक जाम हो जाता है।

