मेरे साथ उपेन्द्र यादव ने नाइंसाफी की हैं : सांसद प्रमोद साह
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । मंत्री पद के आश लगाए प्रमोद साह का मंत्री नहीं वनाये जाने पर पूरा भड़ास जनता समाज पार्टी के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव निकाले है।मंत्री के सपना संजोये प्रमोद साह ने पत्रकारों को कहा है,कि मंत्री मंडल की सूची में मेरा नाम था।मेरा विभाग भी कृषि तथा पशु पक्षी मंत्री आवंटित कर दिया गया था।स्वयं वावूराम भट्टराई ने मूझे बधाई देकर गोरखा गए।मेरे शुभ चिंतको ने बधाई देना भी शुरु कर दिए थे।अंतिम समय में उपेन्द्र यादव ने सूची से नाम हटाकर महेन्द्र राय यादव का नाम जोड़ दिया ।यह मेरे साथ नाइंसाफी हुया है।अव जसपा सिर्फ यादवों की पार्टी बन कर रह गयी है।मैं पार्टी में ही रहकर विद्रोह करूंगा।लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के बरिष्ठ नेता पूर्व उप प्रधान मंत्री के सर्वाधिक विश्वासपात्रप्रमोदसाह को राजेन्द्र महतो को साथ छोड़ने की खबर से लोग अचंभित कर दिया था।लोगो का अनुमान था कि उपेन्द्र यादव ने मंत्री का लोभ दिया है।ईधर वीरगंज के सांसद प्रदीप यादव को मंत्री नहीं बनाये जाने पर दिन भर प्रदीप यादव के समर्थको ने ववाल किया तथा उपेन्द्र यादव का पुंतला फूंके।मंत्री मंडल में एक ही जाति को शामिल करने से नाराज जनकपुरधाम से मेयर के प्रत्याशी रहे जसपा के नेता उमेश साह ने पार्टी से त्याग पत्र दे दिया है।


पूरा बकलोलवा है यह प्रमोद,जो राजनीतिमें अपने प्रस्तुतकर्ताका नही हुआ वो दुसरोंका क्या होग