Fri. Aug 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

शिक्षा मंत्री सेयुवा नेता अशोक जयसवाल ने मर्चवार में महिला विद्यालय का माग किया

 


भैरहवा, अक्टूबर १२ ( हिमालिनी संबाददाता )
रूपंदेही मर्चवार के कोटहीमाई गांव पालिका के युवा जुझारू कर्मठ नेता, समाजसेवी एवं उद्योगपति अशोक जयसवाल प्रदेश शिक्षा मंत्री के निवास स्थान पर जाकर उनको बधाई और शुभकामना दी है।
लुंबिनी प्रदेश सरकार के अभी हाल ही में शिक्षा विज्ञान तथा प्रविधि मंत्री के रूप में नियुक्त मंत्री वसिउद्दीन खान को उनके निवास स्थान पर जाकर उद्योगपति एवं नेता अशोक जयसवाल ने शुभकामना दिया। शुभकामना देते हुए युवा नेता जयसवाल ने मर्चवार क्षेत्र की शिक्षा के विकास के लिए शिक्षा मंत्री का ध्यानाकर्षण करवाया। उन्होंने मर्चवार में सर्वप्रथम महिला विद्यालय संचालन करने के लिए शिक्षा मंत्री से जोरदार मांग किया। उस दौरान शिक्षा मंत्री वशीउद्दीन खान ने युवा नेता जयसवाल को आश्वासन दिया कि आने वाले दिन में हम आप की मांग को पूरा करने के लिए पूर्ण रूप से तत्पर है। मंत्री खान ने बताया कि मेरा खास मकसद ही यही है कि मर्चवार की विकास और परिवर्तन को हम अपनी आंखों से देख सके और यहां की शिक्षा व्यवस्था को हम और अधिक समृद्ध बना सकें।

यह भी पढें   ‘संगीत नाटक अकादमी सम्मान’२०२५ से सम्मानित हुए कुणाल

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com