Mon. Sep 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज का पंचांग:आज दिनांक14 अक्टूबर 2021 गुरुवार शुभसंवत् 2078

 

*नक्षत्रयोगशशिसूर्यनित्यम्,*
*तिथिवारलग्नं दिवसं नमामि।*
*आचार्यराधाकांतकृतं वै*
*करोतुपंचांगमिदं सुप्रभातम्।।*
🌺🌸🌺🌸
*ॐ दुर्गे दुर्गे महामाये सर्व शक्ति स्वरूपिणी।*
*त्वं काली कमला ब्राह्मी त्वं जया विजया शिवा।।*
*नमो देव्यै महादेव्यै सिद्ध्यै शान्त्यै नमो नम:।*
*धर्मं देहि यशो देहि फलदायै नमो नम:।।*
🙏🙏🙏🙏

*आज का पंचांग:-*
*आज दिनांक:-*
*14 अक्टूबर 2021 गुरुवार*
शुभसंवत् :- 2078
(राक्षस)
शाके:-1943
याम्यायन सौम्यगोल:
ऋतु:- शरद
माह:- अश्विन
पक्ष:- शुक्ल
तिथि:- नवमी रात्रि 9:51 तक उपरांत दशमी,
नक्षत्र :- उत्तराषाढ़ दिन में 1:34 तक उपरांत श्रवण,
योग:- सुकर्मा प्रातः 8:35 तक उपरांत धृति,
करण:- वालव,
सूर्योदय :- प्रातः 06:15
सूर्यास्त : संध्या 05:45
सूर्य :- *चित्रा नक्षत्रे कन्या राशौ सूर्य:*
चंद्रमा :- *मकर राशौ चन्द्रः*

*आज का राहूकाल*
दोपहर :-1:30 बजे से 3:00 बजे तक
*अभिजीत मुहूर्त:-*
दोपहर 11:36 से 12:25 तक।
कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त सभी कार्यों के लिए शुभ होता है। वहीं राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए।
*दिशाशूलः-*
आज के दिन दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो दधि खाएं एवं दधि हल्दी चावल का चंदन लगा कर प्रस्थान करें।

*आज का पर्व त्यौहार, तिथि मुहूर्त व खास:-*
*आज महानवमी व्रत, सिद्धिदात्री देवी दर्शनं, दुर्गा नवमी व्रत पूजन एवं सुबह से शाम तक समस्त नवमी में हवन, नवरात्र व्रत हवन पूर्णाहुति सबके लिए सर्व सिद्धिदायक, भाग्यकारी एवं लाभकारी होगा।*
*आज तक का किया गया समस्त दुर्गा पाठ जप का हवन सबके लिये उत्तम फलदायी होगा। नवरात्र व्रत का हवन पूर्णाहुति सबके नौकरी आजीविका, सुख सौभाग्य, उत्तम आयु आरोग्यता एवं धन वंश हेतु कल्याणकारी होगा।*
*🌹दैनिक राशिफल🌹*
*देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*
*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
*विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।*
*जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत।।*

यह भी पढें   सुख वहीं बसता है, जहाँ सरलता, प्रेम और समझदारी का संगम हो : बिमल सरार्फ

*🌺आज का दैनिक राशि फल:-🌺*

🐏मेष
आज मेष राशि के जातक अपनी चतुराई भरी बातचीत के द्वारा उच्च अधिकारियों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। कामकाज में अधिकारी आपका फेवर करेंगे। सहयोगियों के साथ रिश्ते सुधरेंगे। काम आसानी से बनते जाएंगे। आर्थिक लिहाज से दिन बहुत अच्छा रहेगा। खर्चों को नियंत्रित करने का प्रयास करें। दान करने से पहले अपनी जेब का भी ख्याल करें।

🐂वृष
आज वृष राशि जातकों को अपने कामकाज के लिए भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। दूसरों के भरोसे बैठने की वजह खुद मेहनत करना पसंद करेंगे। दूसरों के अनुभव का लाभ उठाकर अपने काम के तौर तरीकों का निर्धारण करेंगे। कमाई अच्छी होगी‌ फाइनेंसियल मैनेजमेंट पर फोकस बढ़ेगा।

👫🏻मिथुन
आज मिथुन राशि के जातक उनके उच्च अधिकारी की अपेक्षाओं को तीव्रता से समझने में कामयाब रहेंगे और उनके कहने से पहले ही उस काम को पूरा कर देंगे। फाइनैंशल प्लानिंग के लिए समय अच्छा है‌। पुराने निवेश से संबंधित योजनाओं पर पुनर्विचार कर ज्यादा फायदा देने वाली स्कीम में धन के निवेश की संभावना बन रही है। कमाई अच्छी होगी। अपने विरोधियों की चाल से अपने आपको सफाई से बचा ले जा पाएंगे।

🦀कर्क
आज कर्क राशि के जातक अपने पार्टनर के साथ खर्चों के मुद्दे पर स्पष्ट रूप से बातचीत करेंगे। व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए जरूरी रिसोर्सेज पर खर्च की संभावना बन रही है। नौकरी पेशा जातकों को कागजी कार्रवाई अधिक करनी पड़ेगी। आर्थिक लिहाज से दिन अनुकूल रहेगा। वित्तीय स्थिति को बेहतर बनाने की कोशिशें कामयाब रहेंगी।

यह भी पढें   मर्स्याङ्दी नदी की बाढ़ से मनाङ का तालगाँव फिर डूबा, पूरा गाँव संपर्कविहीन

🐅सिंह
आज सिंह राशि के जातक अपनी मुश्किलों को दूर करने के लिए अपने उच्चाधिकारियों से साफ तौर से बात करना पसंद करेंगे। आपके कामकाज में प्रवीणता रहेगी। ग्रुप में काम करना और अपने जूनियर से काम निकलवाने की काबिलियत आपके अंदर स्पष्ट रूप से नजर आएगी। कमाई के लिए दिन अच्छा है। ब्याज पर धन उधार दे पाएंगे।

👰🏼कन्या
आज कन्या राशि के जातकों के विचारों में चंचलता रहेगी। एक साथ कई योजनाओं पर काम करेंगे। अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे। धन संबंधित मामलों में समय बहुत अनुकूल नहीं रहेगा। कुछ जातकों की नौकरी में परिवर्तन भी संभव है।

⚖️तुला
आज तुला राशि के जातक ज्यादा भागदौड़ कर काम करने की बजाय दिमागी कार्य को प्राथमिकता देंगे। कार्यक्षेत्र के माहौल को बेहतर बनाने के लिए धन खर्च करने की संभावना बन रही है। पुराने अनुभवों को ध्यान में रखते हुए लाभ-हानि का विश्लेषण कर ही कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। कमाई के लिहाज से समय अच्छा रहेगा‌। नई योजनाएं लाभकारी सिद्ध होंगी।

🦂वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों को कोई अच्छी खबर आज सुनने को मिल सकती है। अपने प्रतिद्वंद्वियों को मात देने की खुशी रहेगी। लंबे समय से अटका हुआ पेपर वर्क आज पूरा हो जाएगा। बचपन का मित्र कामकाज को सरलता से पूरा करने में मददगार सिद्ध होगा‌। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा है। अच्छा धन लाभ होगा।

यह भी पढें   संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाग लेने न्यूयॉर्क पहुंचे प्रधानमंत्री बालेन शाह, जलवायु परिवर्तन पर देंगे नेपाल का पक्ष

🏹धनु
आज धनु राशि के जातकों के सभी काम पारिवारिक सहयोग से पूरे हो जाएंगे। आपकी दूरदर्शिता की वजह से लोगों में आपकी प्रशंसा होगी। धन संबंधित मामलों में समय अनुकूल नहीं है। फाइनैंशल मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। अपनी समस्याओं को छुपाने के लिए अलग थलग रहना पसंद करेंगे।

🐊मकर
आज मकर राशि के जातक अपनी बातचीत से दूसरों को लुभावने में कामयाब रहेंगे। भाग्य का साथ और आपके प्रयास दोनों मिलकर कामयाबी का रास्ता प्रशस्त करेंगे। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कमाई के लिए दिन अच्छा रहेगा। कामकाज की बेहतरी के लिए ज्ञान प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे।

🍯कुंभ
आज कुंभ राशि के जातकों के कामकाज में रुकावट आने की संभावना बन रही है। बीमा क्षेत्र से जुड़े हुए जातकों को अच्छा काम मिलेगा। अन्य जातकों के लिए समय बहुत अनुकूल नहीं है, इसलिए ना तो परेशान हो और ना ही कोई बड़े फैसले लें। कमाई के लिए दिन सामान्य रहेगा खर्चे बहुत अधिक रहेंगे।

🐟मीन
आज मीन राशि के जातकों की सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र से संबंधित जरूरी मशीनरी के ऊपर धन खर्च करेंगे। मानसिक रूप से अपने आपको मजबूत पाएंगे। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा है कमाई अच्छी होगी। धन की बचत होगी जिसे बैंक में निवेश कर पाएंगे।

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

✍🏻 ज्योतिषाचार्य आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
✍🏻 ज्योतिषाचार्य आचार्य राधाकान्त शास्त्री*

 

*✍🏻 ज्योतिषाचार्य आचार्य राधाकान्त शास्त्री*

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com