Fri. Sep 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बंगलादेश में रहनेवाले हिन्दूओं की जीवन रक्षा के लिए दूतावास का ध्यानाकर्षण

 

काठमांडू, २१ अक्टूबर । बंगलादेश में रहनेवाले हिन्दूओं की जीवन रक्षा के लिए नेपाल विश्व हिन्दू महासंघ ने काठमांडू स्थित बंगलादेश–दूतावास का ध्यानाकर्षण कराया है । बंगलादेश में हो रहनेवाले हिन्दू समुदाय के ऊपर हो रहे हिंसात्मक घटना के प्रति विरोध जताते हुए संघ ने दूतावास का ध्यानाकर्षण कराया है । संघ के केन्द्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं संगठन विभाग प्रमुख विजयप्रकाश निषाद् के अनुसार संघ की ओर से मंगलबार दूतावास को एक ज्ञापनपत्र देते हुए अल्पसंख्यक हिन्दूओं के ऊपर हो रहे हिंसात्मक घटना रोकने के लिए बंगलादेश सरकार को आग्रह किया गया ।
ज्ञापनपत्र लेकर वरिष्ठ उपाध्यक्ष निषाद, केन्द्रीय उपाध्यक्ष डा. गणेशप्रसाद आचार्य तथा केन्द्रीय कोषाध्यक्ष सत्यदेवी सेढाई तथा संघ आवद्ध अन्य पदाधिकारी दूतावास पहुँच गए थे । बंगलादेश में हिन्दूओं के ऊपर हो रहे अमानवीय घटना के प्रति महासंघ ने चिन्ता व्यक्त किया है । महासंघ के केन्द्रीय अध्यक्ष डा. केदारनाथ दाहाल तथा केन्द्रीय सचिव अभिषेक तिवारी द्वारा संयुक्त रुप में प्रेषित ज्ञापनपत्र मार्फत बंगलादेश सरकार को कहा गया है कि वहां रहनेवाले अल्पसंख्यक समुदाय और उन लोगों की आत्मविश्वास रक्षा के लिए सरकार को ठोस कदम उठानी चाहिए ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 10 सितंबर 2026 गुरुवार शुभसंवत् 2083


महासंघ का कहना है कि अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा के लिए वहां हो रहे जबरजस्त धर्म परिवर्तन अभियान को रोकने के लिए सशक्त कानून की आवश्यकता भी है । अन्तर्राष्ट्रीय समुदाय और संयक्त राष्ट्र मानव अधिकार परिषद् जैसे संस्थाओं को भी महासंघ ने इसतरह की हिंसात्मक घटना के प्रति गम्भीर होने के लिए कहा गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com