आज से सुधरेगा मौसमः मौसमविद्

काठमांडू, २१ अक्टूबर । मौसदविदों का कहना है कि बिगत कुछ दिनों से देशभर जारी बारिश की मौसम में आज से काफी सुधार आनेवाला है । बताया गया है कि आज से ही कई जगहों पर धूप चमकनेवाली है । मौसमविद् वरुण पौडेल का कहना है कि निकट भविष्य में अधिक बारिश होने की सम्भावना नहीं है ।
मौसमविदों का यह भी कहना है कि कुछ पहाडी भूभाग में कुछ बदली हो सकती है और सामान्य बारिश की सम्भावना भी है, जिसका प्रभाव स्थानीय स्तर में ही सिमित रहनेवाला है ।
स्मरणीय है, भारतीय शहर बिहार और उत्तर प्रदेश आसपास में न्यून चापीय प्रणाली और पश्चिमी वायु प्रणाली के संयुक्त प्रभाव के कारण आश्वीन ३१ गते से नेपाल भर बारिश शुरु हुई थी । विशेषतः कर्णाली तथा सुदूरपश्चिम प्रदेश में अधिक बारिश हो गई थी । बारिश के कारण दर्जनों की जान गई है और किसानों के खेत में रहे अनाज (विशेषतः धान) भी नष्ट हो गई है ।

