Sun. Jun 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल कभी गुलाम नहीं बना लेकिन मधेशी गुलाम :राजेन्द्र महतो

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । नेपाल कभी किसी देश का गुलाम नहीं वना है लेकिन नेपाल में मधेशी पहाड़ी का गुलाम है।उपयुक्त बातेंपूर्व उप प्रधान मंत्री ,लोकतांत्रिक समाजबादी पार्टी के बरिष्ठ नेता तथा स्थानीय सांसद राजेन्द्र महतो ने मधेशी बुद्धिजीवी समाज द्वारा जनकपुरधाम में आयोजित दीपावली तथा छठ पर्व के अवसर पर आयोजित शुभकामना कार्यक्रम में कहीं।राजेन्द्र महतो ने आगे कहा कि अमेरिका में ढाई सौ बर्षों से एक ही संविधान है।भारत में 70साल से एक ही संविधान है,लेकिन नेपाल में गणतंत्र के वाद सात वार संविधान वदला गया है।मधेशी केसमान अधिकार,नागरिकता समस्या, जटिल है।लेकिन खसवादी सरकार इसे अनदेखी कर रही है।लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी इस समस्या को समाधान करके रहेगी। आज पिता को जन्मसिद्ध नागरिकता है लेकिन उसके संतान को नागरिकता नहीं रहने से वे कोई सरकारी नौकरी नहीं कर सकता हैन कमाने के लिए विदेश ही जा सकता है। नेपाल ब्राजील के वाद जल विद्युत पैदा करने वाली देश है लेकिन जल विद्युत खरीददार भारत होगा।खसवर्ग को पसंद नहीं है। उन्होने कहा कि जटही को मूल भंसार(कस्टम)कार्यालय के लिए प्रयत्नशील हूं।इसे बनाकर ही दम लूंगा।जनकपुर हवाई अड्डा को अन्तराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनना चाहिए जिससे भारत तथा अन्य देशों के पर्यटक आयेंगे और जनकपुरधाम का कायाकल्प होगा।राजेन्द्र महतो ने कहा किअपने अधिकार के लिए मधेशी बुद्धिजिवी समाज आगें आयें।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री तथा लोकतांत्रिक पार्टी के नेता तथा सांसद उमाशंकर अडधगरिया ने कहा कि जनता समाजवादी पार्टी भी मधेशवादी पार्टी नहीं हैवे भी खसवादी पार्टी है।वावू राम भट्टराई,अशोक राई जैसे खसवादी की घुसपैठ है।इस पार्टी में जय मधेश कहना गुनाह है।इसलिए मैने इस पार्टी को त्याग दिया। उन्होने कहा कि मधेश आन्दोलन में शहादत प्राप्त मधेशी का आत्मा को शांति तभी मिलेगी जव तक मधेशी का पूर्ण अधिकार न मिल जाए।यह अधिकार लोकतांत्रिक समाजबादी पार्टी ही दे सकती है।
प्रो.युगेश्वर साह की अध्यक्षता मेंसंपन्न इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री अरविंद साह, विधायक परमेश्वर साह,जानकी रमण साह, पूर्व मेयर बजरंग प्रसाद साह,मधेश स्वास्थ्य विज्ञान प्रतिष्ठान के उप कुलपति डा. राम केवल साह,डा. हुक्मदेव साह,जनकपुर उद्योग बाणिज्य संघ के पूर्व अध्यक्ष ई.प्रकाश चंद्र साह, निर्मल चौधरी,डा. कृष्ण चंद्र साह,डा.विनोद कुमार साह, सत्य नारायण साह, नेपाली कांग्रेस के युवा नेता संजीव कुमार साह टिक्का,जगदीश साह,रमण पांडेय सहित कई डा.,इंजीनियर प्रो. विभिन्न कार्यालय के पदाधिकारी मौजूद थे।वार्ड सात के वार्डाध्यक्ष जानकी राम साह ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

यह भी पढें   डॉ. नरेश शाक्य द्वारा लिखित एक महत्वपूर्ण शोधपरक पुस्तक का लोकापर्ण

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *