Thu. Jul 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत ने कोविड रोधी टीकाकरण अभियान में 100 करोड़ डोज लगाने का आंकड़ा पार किया

 

नई दिल्‍ली, एजेंसियां।

भारत ने बृहस्पतिवार को कोविड रोधी टीकाकरण अभियान में 100 करोड़ डोज लगाने का आंकड़ा पार कर लिया। इस महत्‍वपूर्ण उपलब्धि पर पुरातत्व सर्वेक्षण ने देश की 100 स्मारकों को तिरंगे की रोशनी से जगमग किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने राम मनोहर लोहिया अस्पताल का दौरा कर स्वास्थ्यकर्मियों से उनके अनुभव जाना और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। यही नहीं इस मौके केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने एक गीत और एक फिल्म जारी की। इसमें टीकाकरण की शुरुआत के प्रयासों को दिखाया गया है.भारत ने 100 करोड़ लोगों का टीकाकरण करके एक ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। विज्ञान के इतिहास में ऐसा पहली हुआ जब इतने कम समय में बड़ी संख्या में नई वैक्सीन न सिर्फ विकसित की गई, बल्कि उनका परीक्षण किया गया, जांच की गई और लाखों की संख्या में लोगों को लगाई भी गईं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *