Fri. Sep 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जयनगर–कुर्था सीमापार रेल खण्ड का हस्तान्तरण

 

भारत सरकार के सहयोग में निर्मित जयनगर–कुर्था सीमापार रेलमार्ग भारत ने एक समारोह आयोजित कर आज नेपाल सरकार को हस्तांतरित किया है। उक्त समारोह में नेपाल के लिए भारतीय राजदूत श्री विनय मोहन क्वात्रा तथा भौतिक पूर्वाधार तथा यातायात मन्त्री श्रीमती रेनुकुमारी यादव उपस्थित थे । समारोह में भारत सरकार की ओर से परियोजना का कार्यान्वयन निकाय इरकाँन इन्टरनेशनल लिमिटेड ने रेल खण्ड नेपाल सरकार की ओर से उपस्थित नेपाल रेलवे कम्पनी लिमिटेड को हस्तान्तरण किया था ।
भारत सरकार के आर्थिक सहयोग में भारत के जयनगर से नेपाल के कुर्था तक ३४.९ किलोमिटर न्यारो गज खण्ड को ब्रोड गज में रुपान्तरण करने का कार्य सम्पन्न किया है।
भारत सरकार के आर्थिक सहयोग अन्तर्गत नेरु.८ं.७७ अर्ब रुपैंया में निर्मित हुए ३४ं.९ किलोमिटर जयनगर–कुर्था खण्ड ६८.७२ किलोमिटर जयनगर–बिजलपुरा–बर्दिबास रेलमार्ग का ही एक हिस्सा है । यह खण्ड पहले जयनगर और बिजलपुरा के बीच न्यारो गज रेल मार्ग के रुप में था । जयनगर–कुर्था खण्ड में कूल ८ स्टेशन और छोटा स्टेशन है जिसमे जनकपुर का ऐतिहासिक महत्व का शहर भी शामिल है। इसके संचालन के साथ ही नेपाल और भारत के बीच व्यापार और वाणिज्य गतिविधि को बढ़ावा मिलेगा और दोनो देशों के बीच संबंध सुदृढ़ होगा । सीमापार रेल सञ्जाल भारत–नेपाल विकास सहकार्य का एक महत्वपूर्ण पक्ष है ।जिसमे जयनगर–बिजलपुरा–बर्दिबास रेलमार्ग और १८.६ किलोमिटर जोगबनी–विराटनगर रेलमार्ग समाविष्ट है । ये दोनो रेलमार्ग भारत सरकार के आर्थिक सहायता अन्तर्गत निर्माण हुआ है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com