कोरोना की रोकथाम में प्रदेश दो अव्वल :-सामाजिक विकास मंत्री
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । कोरोना महामारी के समय नेपाल के संघीय सरकार ने भेदभाव कघ लेकिन प्रदेश सरकार अपने वूते पर कोरोना की रोकथाम में अव्वल रहा बातें प्रदेश दो के सामाजिक विकास मंत्री नवल किशोर साह ने गुरूवार को इन्सेक कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि पद से वोलते हुए कहा।सामाजिक विकास मंत्री ने कहा कि कोविड के लिए प्रदेश सरकार के मातहत में मधेश स्वास्थ्य बिज्ञान प्रतिष्ठान द्वारा 100वेड का कोविड अस्पताल खोला गया हैं।जनचेतना भी सरकार तथा गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा चलाया गया।कोविड के कारण वंद पड़ा कल कारखाना ख़ोलने तथा वैदेशिक रोजगार को बढावा दिया जाएगा।संघीय सरकार 51लाख आबादी वाले प्रदेश दो को तथा 5लाख आबादी वाले प्रदेश को समान बजट देकर भेदभाव कर रही हैं।इनसेक कार्यक्रम में.भारत नेपाल की सीमा समस्या,नागरिकता का समस्या,दलित की समस्या पर सहभागियों ने विचार से अवगत कराए।इनसेक कार्यक्रम में 60से अधिक लोग शामिल हुए थे।


