Fri. Aug 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मीडिया रिपोर्ट का दावा, चीन ने मानवीय अंगों की कालाबाजारी कर लाखों डालर कमाए

 

एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीन शिनजियांग में मानवीय अंगों की कालाबाजारी कर अरबों डालर कमा रहा है। हेराल्ड सन की रिपोर्ट के मुताबिक, शिनजियांग में 15 लाख उइगरों को सामूहिक कारावासों में रखा गया है, जहां उनके अंग जबरन निकाले जा रहे हैं। साथ ही नसबंदी जैसे कृत्यों को भी अंजाम दिया जा रहा है। चीन ने मानव अंगों की कालाबाजारी से साल में कम से कम एक अरब डालर कमाए हैं। एक स्वस्थ अंग को 1.60 लाख डालर (1.19 करोड़ रुपये) में बेचा जाता है।

यह भी पढें   रसुवा की भोटेकोशी नदी में अचानक आई भीषण बाढ़, तटीय इलाकों में अलर्ट

अखबार ने बताया कि 2017 से 2019 के बीच करीब 80,000 उइगर मुस्लिमों को तस्करी कर देश के विभिन्न इलाकों में स्थित कारखानों में ले जाया गया। घर से दूर इन फैक्ट्रियों में इन्हें अलग-अलग रखा जाता है। सर्विलांस के जरिये इन पर कड़ी निगरानी रखी जाती है और धार्मिक कार्यो में भी भाग नहीं लेने दिया जाता।

उल्लेखनीय है कि चीन के शिनजियांग प्रांत में रहने वाले अल्पसंख्यक समुदाय उइगर मुसलमानों की सख्त मानिटरिंग की जा रही है। उइगर समुदाय की बस्ती में अनेकों प्रतिबंध लागू हैं। वहां से इन्हें बाहर निकलने तक की मनाही है। कई जगहों पर बैरियर लगाए गए हैं ताकि वो इस इलाके से बाहर न जा सकें। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इनके धार्मिक स्थलों को बिना इन्हें किसी पूर्व सूचना के ही नष्ट किया जा रहा है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि उइगर मुस्लिमों को उनके घरों से खींच-खींच कर ‘एजुकेशन सेंटर’ में भेजा जा रहा है इनकी बुरी तरह पिटाई की जा रही है और इनसे हिंसा कर पूछताछ की जा रही है। मारपीट कर इनसे झूठे जुर्म भी कबूलवाए जा रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि इन अल्पसंख्यकों की आबादी को रोकने के लिए महिलाओं की नसबंदी भी व्यापक पैमाने पर कराई जा रही है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com