Thu. Oct 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान में मंदिर में चोरी, ज्वैलरी और कैश चुरा कर फरार

 

पाकिस्तान के सिंध में चोरों ने हनुमान देवी माता मंदिर को ना सिर्फ अपवित्र किया बल्कि यहां से ज्वैलरी और कैश चुरा कर फरार भी हो गए। स्थानीय मीडिया ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि यह मंदिर कोटरी के नजदीक स्थित है। चोरों ने मंदिर में रखे हजारों रुपए चुरा लिए और रफ्फूचक्कर हो गए।

‘Samaa TV’ ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि इस मामले में पाकिस्तानी कानून के मुताबिक धारा 295 और कुछ अन्य धाराओं के तहत कोटरी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक चोर इंडस नदी के किनारे से गुरुवार को हनुमान देवी माता मंदिर में घुसे।

यह भी पढें   चक्रवात ‘अर्नब’ नेपाल में प्रवेश करने की तैयारी में! सतर्क रहने की अपील!!

कोटरी मंदिर में चोरी की यह घटना कोई पहली घटना नहीं है। इसी साल जनवरी के महीने में चोरों ने गुरु बालिमक मंदिर से चोरों ने सोने के ज्वैलरी और हजारों रुपए की मुकुट की चोरी की थी। सिंध के सीएम हाउस की तरफ से बयान जारी कर बताया गया है कि मुख्यमंत्री मुराद अली शाह को इस घटना के बारे में बताया गया है।

बयान में कहा गया है, ‘चोर मंदिर में छत के रास्ते से घुसे और मूर्ति पर रखे नेकलस को चुराया। यह मूर्ति एक शीशे के फ्रेम के अंदर रखी हुई थी और मूर्ति को चांदी के 2 नेकलेस पहनाए गए थे। बताया जा रहा है कि यह दोनों नेकलेस करीब 40,000 रुपए के थे। चोर ने दानपत्र में रखे 20,000 रुपए कैश भी चुरा लिए।

यह भी पढें   धनुषा में पति-पत्नी दोनों मृत मिले, हत्या की आशंका

मुख्यमंत्री हाउस की तरफ से कहा गया है कि चोरी की इस वारदात को एक चोर ने अंजाम दिया था। लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर में कई चोर घुसे थे और इसे रात में अपवित्र किया था।

स्थानीय लोगों का कहना है कि चोरों ने देवी माता की मूर्ति से मुकुट भी चुरा लिया। पाकिस्तान नेशनल कमिशन फॉर माइनोरिटिज के अध्यक्ष चेला राम केवलानी ने पुलिस के पास जाकर शुक्रवार को इस चोरी की शिकायत भी की है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com