Wed. Sep 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कन्नड़ फिल्मों के पावरस्टार पुनीत राजकुमार का हार्ट अटैक से निधन

 

कन्नड़ फिल्मों के पावरस्टार पुनीत राजकुमार का शुक्रवार की दोपहर को हार्ट अटैक से निधन हो गया। हार्ट अटैक के तुरंत बाद उन्हें बेंगलुरु के विक्रम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन की खबर से हर कोई सदमे में है। सोशल मीडिया पर तमाम बड़ी हस्तियों ने शोक व्यक्त किया। फैन्स को जैसे ही इसका पता चला उनकी अंतिम झलक पाने के लिए भारी उमड़ पड़ी। भीड़ को काबू करने के लिए कई इलाकों में धारा 144 लागू की गई है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई भी अस्पताल पहुंचे थे और एक्टर को श्रद्धांजलि दी।

यह भी पढें   उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में भीषण बाढ़,युद्ध स्तर पर राहत-बचाव कार्य जारी

अंतिम झलक पाने के लिए उमड़े फैन्स

फैन्स के दर्शन के लिए पुनीत राजकुमार का शव बेंगलुरु के कांतीरवा स्टेडियम में रखा गया है। उनका अंतिम संस्कार रविवार को किया जाएगा। शुक्रवार की शाम को पुनीत राजकुमार को श्रद्धांजलि देने के लिए स्टेडियम में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। हर कोई अपने चहेते एक्टर को आखिरी बार देखना चाहता था।

रविवार को होगा अंतिम संस्कार

राज्य के मुख्यमंत्री ने बताया कि पुनीत राजकुमार का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए बेंगलुरु में दो रातों के लिए शराब की दुकानों को बंद करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस सतर्क है कि कहीं कोई अप्रिय घटना ना हो।

यह भी पढें   नेपाल की रसुवा बाढ़: दक्षिण कोरिया भेजेगा 44 सदस्यीय राहत एवं बचाव दल

वर्कआउट के दौरान हार्ट अटैक

बताया जा रहा है 46 वर्षीय पुनीत राजकुमार जिम में वर्कआउट कर रहे थे तभी उन्हें हार्ट अटैक आया। हार्ट अटैक के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत काफी खराब थी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com