Wed. Oct 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रहने को सदा दहर में आता नहीं कोई, तुम जैसे गए ऐसे भी जाता नहीं कोई : कैफी आजमी

 

कैफ़ी आज़मी उर्दू के महान शायरों में से एक शायर थे इन्होने हिंदी फिल्म में कई गीत लिख कर भी फ़िल्मी जगत में अपना नाम बनाया | इनका जन्म 14 जनवरी 1919 में उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ जिले में हुआ था इनकी रचनाओं के लिए भारत सरकार ने इन्हे कई तरह के साहित्यिक पुरूस्कार से सम्मानित भी किया इसके अलावा इन्हे फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिल चुका है व 1974 में भारत सरकार द्वारा उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया | इसीलिए हम आपको इनके द्वारा लिखी गयी कुछ बेहतरीन रचनाओं में से शायरियो के बारे में बताते है जो की आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है |

यह भी पढें   PHP प्रोग्रामिंग में सुरक्षा जोखिम के कारण नेपाल की बैंकिंग प्रणाली प्रभावित

मैं ढूंढता हूँ जिसे वह जहाँ नहीं मिलता
नई ज़मीं नया आसमां नहीं मिलता

बस्ती में अपनी हिन्दू मुसलमाँ जो बस गए
इंसाँ की शक्ल देखने को हम तरस गए

बेलचे लाओ खोलो ज़मीं की तहें
मैं कहाँ दफ़्न हूँ कुछ पता तो चले

मुद्दत के बाद उस ने जो की लुत्फ़ की निगाह
जी ख़ुश तो हो गया मगर आँसू निकल पड़े

क्या जाने किसी की प्यास बुझाने किधर गयीं
उस सर पे झूम के जो घटाएँ गुज़र गयीं

गर डूबना ही अपना मुक़द्दर है तो सुनो
डूबेंगे हम ज़रूर मगर नाख़ुदा के साथ

जो इक ख़ुदा नहीं मिलता तो इतना मातम क्यूँ
यहाँ तो कोई मिरा हम-ज़बाँ नहीं मिलता

यह भी पढें   नेपाल–भारत क्रस बॉर्डर टूरिज्म कनेक्ट 2026 आज से शुरू

रहें न रिंद ये वाइज़ के बस की बात नहीं
तमाम शहर है दो चार दस की बात नहीं

कोई तो सूद चुकाए कोई तो ज़िम्मा ले
उस इंक़लाब का जो आज तक उधार सा है

इसी में इश्क़ की क़िस्मत बदल भी सकती थी
जो वक़्त बीत गया मुझ को आज़माने में

मेरा बचपन भी साथ ले आया
गाँव से जब भी आ गया कोई

बस्ती में अपने हिन्दू मुसलमाँ जो बस गए
इंसाँ की शक्ल देखने को हम तरस गए

रहने को सदा दहर में आता नहीं कोई
तुम जैसे गए ऐसे भी जाता नहीं कोई

यह भी पढें   शरद पूर्णिमा पर पन्ना में रातभर चला महारास ! डॉ श्रीगोपाल नारसन एडवोकेट

मुद्दत के बा’द उस ने जो की लुत्फ़ की निगाह
जी ख़ुश तो हो गया मगर आँसू निकल पड़े

पेड़ के काटने वालों को ये मालूम तो था
जिस्म जल जाएँगे जब सर पे न साया होगा

अब जिस तरफ़ से चाहे गुज़र जाए कारवाँ
वीरानियाँ तो सब मिरे दिल में उतर गईं

इतना तो ज़िंदगी में किसी के ख़लल पड़े
हँसने से हो सुकून न रोने से कल पड़े

झुकी झुकी सी नज़र बे-क़रार है कि नहीं
दबा दबा सा सही दिल में प्यार है कि नहीं

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com