लेखक-पत्रकार एस एस डोगरा को मातृ शोक

शनिवार 30 अक्टूबर को लेखक-पत्रकार-असिस्टेंट प्रोफ़ेसर-एस एस डोगरा (मूल रूप से हमीरपुर-हिमाचल निवासी तथा हिमालिनी के भारतीय प्रतिनिधि) की पूजनीय माताश्री श्रीमती स्नेह लता जी का स्वर्गवास हो गया | वे लम्बे समय से अस्वस्थ थी | 81 वर्षीय माता जी धार्मिक आस्थावान एवं मधुरभाषी महिला थी | उनके पार्थिव शरीर को बिंदापुर श्मशान घाट में उनके सबसे छोटे सुपुत्र जोगिन्दर डोगरा ने हिंदू रीतिरिवाज अनुसार मुखाग्नि दी | माता जी की अंतिम जीवन यात्रा में शिरकत करते हुए डोगरा परिवार-रिश्तेदार,मित्रों ने भावभीनी श्रधान्जली अर्पित की | उनकी आत्मा शांति हेतु तेरहवीं 11 नवम्बर 2021 दिन गुरुवार को निश्चित हुई है | ॐ शांति ॐ

